RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले- सर्जिकल स्‍ट्राइक ने पाक को बताया 'लाहौर में घुस सकता है भारत'

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्‍ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि सर्जिकल स्‍ट्राइक से पाकिस्‍तान को यह स्‍पष्‍ट संदेश गया कि भारतीय सेना लाहौर में जब चाहे तब घुस सकती है। शनिवार को नागपुर में 'देश के मौजूदा हालात' पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि पीडीपी-बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर में 300 आतंकियों का सफाया किया गया।

Surgical strikes a message that India can enter Lahore anytime: RSS leader

जम्‍मू-कश्‍मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्‍व वाली सरकार से समर्थन वापसी पर सफाई देते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमने वहां सरकार बनाई और हम अपने प्रमुख तीन-चार लक्ष्‍यों को हासिल करने में सफल रहे। जब काम पूरा हो गया तो हम सरकार से अलग हो गए। हमने बलिदान दिया।

गठबंधन में रहते हुए हमें ऑपरेशन चलाने की जरूरत थी। 250 से 300 आतंकियों को ढेर किया गया। सेना, पुलिस, एनआईए और आईबी को टेरर फंडिंग नेटवर्क ध्‍वस्‍त करने के लिए पूरी छूट दी गई। हालांकि, उन्‍होंने पीडीपी का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि सर्जिकल स्‍ट्राइक जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार के सपोर्ट के बिना संभव नहीं थी। हमने सर्जिकल स्‍ट्राइक की। यह संदेश था पाकिस्‍तान के लिए कि हम लाहौर में किसी भी वक्‍त घुस सकते हैं, इसलिए सोच समझकर रहो।

इंद्रेश कुमार ने अखंड भारत पर बात करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आह्वान करते हुए कहा, 'हमारा एक घर नागपुर में बनाएं तो दूसरा लाहौर या रावलपिंडी में हो।' उन्‍होंने कहा कि हमें भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि जब हम अंतिम सांस लें तब भारत अखंड हो।

आरएसएस लीडर ने भविष्‍य के भारत की बात करते हुए कहा कि कल भारत में आरएसएस के संस्‍थापक केबी हेडगेवार और डॉक्‍टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगेंगी और कोई भेदभाव नहीं होगा। इंद्रेश कुमार ने कुछ दिनों पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की वकालत करते हुए कहा था कि इसका समाधान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा था कि राम और खुदा एक ही हैं, इनको बांटा नहीं जा सकता है। मुस्लिमों को आगे आकर रामजन्म भूमि को वही रूप देना चाहिए, जो मक्का मदीना को मिला है।

यह भी पढ़ें- GST पर बोले PM मोदी, दूध और मर्सडीज एक रेट पर नहीं बेच जा सकते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+