लाहौर में अब 29 हजार फीट से नीचे नहीं उड़ेंगे विदेशी विमान, इंडिया टारगेट पर
नई दिल्ली। सर्जिकल स्टाइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान हर समय ऐसे एक्शन ले रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि उसके निशाने पर केवल भारत ही है।
आज पाकिस्तान ने अपने देश के लगभग पूरे एयरस्पेस पर रेस्ट्रिक्शन लगा दिया है, अब विदेशी विमान लाहौर के एयरस्पेस में 29 हजार फीट नीचे से नहीं उड़ पाएंगे। पाक ने इससे पहले कराची एयरस्पेस के लिए ये आदेश जारी किया था।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने ये कदम इंडिया को टारगेट करने के लिए उठाया है। आपको बता दें ये बैन 31 अक्टूबर तक रहेगा। इस बैन के बाद अब जो विमान पाकिस्तान के रास्ते पश्चिमी देशों में जाते थे, अब रूट बदलने की वजह से देर तक और लंबा वक्त तय करेंगे जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।
पेपर के मुताबिक इंडियन एयरलाइनकर ने कहा कि हो सकता है पाकिस्तान इसलिए ऐसा कर रहा हो क्योंकि इस दौरान पाकिस्तानी मिलिट्री जेट हवा में एक्सरसाइज करे। आपको बता दें कि कराची जहां राजस्थान और गुजरात बॉर्डर के पास है वहीं लाहौर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के करीब है।













Click it and Unblock the Notifications