The Kapil Sharma: कपिल के शो में बीवी संग पहुंचे सुरेश रैना, लगे मस्ती के चौके-छक्के, तस्वीरें वायरल
मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' की शोहरत शबाब पर है, हर हफ्ते मशहूर हस्तियों का यहां आने का दौर जारी है, इसी क्रम में इस हफ्ते मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मेहमान बनकर आने वाले हैं, इस बात की जानकारी खुद सुरेश रैना ने ट्विटर के जरिए दी है, उन्होंने ट्वीट किया है कि 'वाह क्या शानदार शो था, कपिल आप हमेशा की ही तरह एक बेहतरीन होस्ट हैं, पूरी टीम और क्रू ने इस शो को काफी मज़ेदार बना दिया, हमें शो में बुलाने के लिए आप सभी का आभार।'

कपिल के शो में बीवी संग पहुंचे रैना
तो वहीं सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने भी ट्विटर पर लिखा है कि 'मेरे और रैना के लिए यह एक बेहतरीन अनुभव था, कपिल शर्मा, अर्चना जी, कीकू शारदा, कृष्णा, भारती और सुमोना सहित पूरी टीम को इसे यादगार बनाने के लिए दिल से शक्रिया।' इसी के साथ ही रैना और उनकी पत्नी ने ट्विटर पर शो की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं।

शो में दिखेगा मस्ती और कॉमेडी का डबलडोज
आपको बता दें कि हाल ही में आईपीएल छोड़कर इंडिया आने वाले सुरेश रैना इससे पहले भी कपिल के शो का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन वो इससे पहले अपने क्रिकेट के साथियों के साथ इस शो में आए थे लेकिन इस बार वो अपने हमसफर के साथ कॉमेडी सीरयल का का हिस्सा बने हैं, शो की वायरल हो रही तस्वीरें ये बताने के लिए काफी हैं कि कपिल के शो में इस बार भी कॉमेडी और मस्ती का डबलडोज देखने को मिलेगा।

साल 2015 में हुई थी रैना और प्रियंका की शादी
आपको बता दें कि साल 2015 में प्रियंका संग शादी रचाने वाले सुरेश रैना अपनी पत्नी को बचपन से जानते थे क्योंकि प्रियंका क्रिकेटर सुरेश रैना की मम्मी की बेस्ट फ्रेंड की बेटी हैं लेकिन दोनों के बीच में शादी तय होने से पहले अफेयर जैसी कोई बात नहीं थी।

दो बच्चों के मम्मी-पापा हैं रैना-प्रियंका
प्रियंका चौधरी नीदरलैंड के एक प्रतिष्ठित बैंक में कार्यरत हैं और उन्होंने बीटेक की पढाई की है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी प्रियंका का परिवार शिक्षित और संस्कारी हैं लेकिन किसी की क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं हैं, उनके दोनों भाई आईटी इंजीनियर हैं। प्रियंका ने गाजियाबाद के फेमस कॉलेज कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (केआइईटी) से बीटेक किया है। रैना इस साल मार्च महीने में दूसरी बार पिता बने हैं, उनके घर बेटे ने जन्म लिया जिसका नाम 'रियो' है, जबकि ये दोनों पहले से एक प्यारी बेटी 'ग्रेसिया' के मम्मी-डैडी हैं, 'ग्रेसिया' का जन्म साल 2016 में हुआ था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications