बिग बॉस में हंगामा मचाने जा रही हैं दो हसीना, जानिए कौन हैं ये?

बिग बॉस के 12वें सीजन में हंगामा शुरू हो चुका है और अब इस हंगामे को और बढ़ाने के लिए पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इस हफ्ते बिग बॉस से तीन लोग बाहर निकले हैं, जिसके बाद पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

Surbhi Rana, Scarlett Rose

नई दिल्ली। बिग बॉस के 12वें सीजन में हंगामा शुरू हो चुका है और अब इस हंगामे को और बढ़ाने के लिए पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इस हफ्ते बिग बॉस से तीन लोग बाहर निकले हैं, जिसके बाद पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर सीजन में रोडीज की सुरभि राणा एंट्री लेंगी। वहीं खबरें हैं की स्पिल्ट्सविला की स्कारलेट रोज भी बिग बॉस में नजर आ सकती हैं।

पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी सुरभि

पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी सुरभि

बिग बॉस से इस हफ्ते रौशमी बनिक, कृति वर्मा और निर्मल सिंह की विदाई हुई। जहां रौशमी और कृति ने शनिवार को शो को अलविदा कहा, वहीं निर्मल सिंह रविवार को शो से बाहर हुए। निर्मल के घर छोड़ने के बाद उनके पार्टनर रोमिल चौधरी घर में अकेले पड़ गए हैं। घर में होने वाली पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री रोमिल की पार्टनर के तौर पर होगी। पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री सुरभि राणा इससे पहले रोडीज में दिखाई दे चुकी हैं।

घर में होने वाला है जोरदार हंगामा

घर में होने वाला है जोरदार हंगामा

काफी कम लोग जानते हैं कि सुरभि पहले भी बिग बॉस 12 का हिस्सा रह चुकी हैं। सुर्भि को कृति वर्मा, मिताली जोशी और रौशमी बनिक के साथ प्रीमियर से 24 घंटे पहले 'OutHouse' में रखा गया था। 'OutHouse' ताला खोल सेगमेंट कलर्स के मोबाइल ऐप VOOT पर टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें लोगों की वोटिंग से कृति और रोशमी घर में पहुंचे थे और बाकी अपने घर लौट गए थे। कहा जा रहा है कि सुरभि के आने से बिग बॉस में हंगामा और बढ़ सकता है।

स्कारलेट भी दिखाएंगी अपने जलवे

वहीं शो में स्पिल्ट्सविला की स्कारलेट रोज के आने के भी चर्चे जोरों पर हैं। स्पिल्ट्सविला के सीजन 4 में दिखाई देने के बाद एमटीवी पर ही शो होस्ट करती हैं। खबरें थीं कि स्कारलेट अपने बेस्ट फ्रेंड रायन पीटरसन के साथ शो में जाएंगी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो अकेली ही नजर आने वाली हैं। इन दो हसीनाओं की बिग बॉस में एंट्री के बाद उम्मीद लगाई जा सकती है कि आने वाले एपिसोड्स हंगामे और एंटरटेनमेंट से भरपूर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+