कर्मचारियों के अच्छे प्रदर्शन पर हीरा कारोबारी ने दिया ऐसा गिफ्ट, आप भी कहेंगे वाह...

हीरा कारोबारी लक्ष्मीदास वेकारिया ने साल 2010 में अपने कारोबार की शुरूआत की थी। वेकारिया भारत के दूसरे हीरा कारोबारी हैं जिन्होंने इस तरह से कर्मचारियों को खास गिफ्ट देकर सुर्खियां बटोरी है।

सूरत (गुजरात)। गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने अपने यहां काम करने वाले 125 कर्मचारियों को अच्छे प्रदर्शन के चलते खास तोहफा दिया है। कारोबारी ने इन कर्मचारियों को स्कूटी गिफ्ट की है।

कर्मचारियों के प्रदर्शन पर कारोबारी ने दिया खास तोहफा

सूरत के हीरा कारोबारी लक्ष्मीदास वेकारिया ने खास रंगारंग कार्यक्रम में 125 स्कूटी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट किया। कर्मचारियों को जो स्कूटी बांटी गई उसमें तिरंगा लगा हुआ था।

125 कर्मचारियों को गिफ्ट की स्कूटी

125 कर्मचारियों को गिफ्ट की स्कूटी

पूरे कार्यक्रम के दौरान की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें एक मैदान में ये सभी स्कूटी रखी नजर आई। जिसे खुद हीरा कारोबारी लक्ष्मीदास वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को दिया। हीरा कारोबारी लक्ष्मीदास वेकारिया ने साल 2010 में अपने कारोबार की शुरूआत की थी। कारोबार में फायदा होने पर उन्होंने कंपनी के 125 कर्मचारियों को स्कूटी गिफ्ट की।

लक्ष्मीदास वेकारिया ने 2010 में शुरू किया था ये कारोबार

लक्ष्मीदास वेकारिया ने 2010 में शुरू किया था ये कारोबार

लक्ष्मीदास वेकारिया भारत के दूसरे हीरा कारोबारी हैं जिन्होंने इस तरह से सुर्खियां बटोरी और अपने कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। पिछले साल ही डायमंड कारोबारी सावजी ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को दीवाली के मौके पर कारें, फ्लैट्स और ज्वैलरी गिफ्ट की।

सावजी ढोलकिया ने पिछले साल कर्मचारियों को कार और फ्लैट किए थे गिफ्ट

सावजी ढोलकिया ने पिछले साल कर्मचारियों को कार और फ्लैट किए थे गिफ्ट

हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने अच्छे कारोबार की वजह से कर्मचारियों में 1260 कारें, 400 फ्लैट और ज्वैलरी का गिफ्ट दिया। उस समय उनकी कंपनी ने खास कार्यक्रम के तहत कुल 5500 कर्मचारियों वाली कंपनी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ये तोहफे दिए।

दिवाली के मौके पर हीरा कारोबारी ने दिया था करीब 50 करोड़ का गिफ्ट

दिवाली के मौके पर हीरा कारोबारी ने दिया था करीब 50 करोड़ का गिफ्ट

हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने इस कार्यक्रम के तहत करीब 50 करोड़ रुपये का गिफ्ट कर्मचारियों को दिया। बता दें कि हीरा कारोबार में सूरत भारत का हब माना जाता है। यहां हीरे के ज्वैलरी की कटिंग और पोलिशिंग का काम होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+