आसाराम के खिलाफ जांच रोंको वरना मार दूंगा

Surat DCP gets life-threatening calls
सूरत। आसाराम के समर्थकों ने सूरत की पुलिस उपायुक्‍त शोभना भुताडा को धमकी दी है कि 'आसाराम के खिलाफ चल रही जांच तुरंत रोंक दो और नारायण सांई की तलाश बंद कर दो वरना, तुम्‍हें गोली मार देंगे।' सूत्रों के अनुसार डीसीपी शोभना ने सूरत के उम्रा पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उन्‍हें 16 और 18 अक्‍टूबर को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाईल नंबर मध्‍य प्रदेश के दशरत सिंह के नाम रजिस्‍टर है। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि नारायण सांई ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने बाल और दाढ़ी भी बनवा ली है, जिससे कि उसका लुक पूरी तरह बदल गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका खारिज की

आसाराम की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है कि वह मीडिया पर अंकुश लगाये जिससे कि उनके आश्रमों को एक तरह के वैश्‍यालय की तरह न दिखाया जाए। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने मीडिया को सलाह ही है कि मीडिया आसाराम के खिलाफ दायर केस पर और उनसे जुड़ी रिपोर्टिग पर जिम्‍मेदारी से पेश आये।

सूरत की बहनों ने पूछताछ के दौरान आसाराम और उनके बेटे नारायण सांई पर आरोप लगाया है कि ये दोनों किसी महिला के गर्भवती होने पर उसे 'जबरदस्‍ती गर्भपात' के लिए भेज देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+