Surajkund Mela Jhula: कौन थे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? कैसे लोगों की जान बचाते हुए दे दी अपनी जान
Inspector Jagdish Prasad Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार (7 फरवरी) की शाम एक हृदयविदारक हादसा हुआ। मेले में एक झूला टूटने से मची अफरा-तफरी के बीच, ड्यूटी पर तैनात हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई। हालांकि, इस बचाव कार्य के दौरान वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस दुर्घटना में 12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर मेला परिसर खाली कराया और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Surajkund Mela Jhula Collapse: कौन थे निरीक्षक जगदीश प्रसाद
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के निवासी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने कर्तव्य की वेदी पर अपनी जान न्योछावर कर दी। डीजीपी हरियाणा, अजय सिंघल ने उनके साहस की सराहना करते हुए बताया कि जोखिम भरे हालातों में भी उन्होंने अपनी परवाह किए बिना लोगों को सुरक्षित निकाला। सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि और अन्य विभागीय लाभ देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: Haryana: मशहूर सूरजकुंड मेले में हुआ बड़ा हादसा, अचानक टूटा झूला, 1 इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग हुए घायल
Surajkund Mela 2026 tragedy: कुल 12 लोग घायल हुए
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के अनुसार, इस दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एएसआई नीलय सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। इनमें से 8 का इलाज सुप्रीम अस्पताल और 4 का नागरिक अस्पताल में चल रहा है। गनीमत यह रही कि समय पर इलाज मिलने से सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Surajkund Mela घूमने का है प्लान तो जान लें हर डिटेल, कौन सा मेट्रो स्टेशन पड़ेगा सबसे पास, कहां मिलेगा टिकट?
झूला कंपनी के मालिक को किया गया गिरफ्तार
सूरजकुंड पुलिस ने मेले में हुए हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए झूला कंपनी "हिमाचल केयर फन केयर" के मालिक मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का निवासी है और हादसे वाले झूले का मालिकाना हक उसी के पास था। इसके साथ ही, मेरठ निवासी एक अन्य आरोपी नितेश को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, डीसीपी (क्राइम) की देखरेख में तीन सदस्यीय एसआईटी (SIT) गठित की गई है जो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications