Haryana: मशहूर सूरजकुंड मेले में हुआ बड़ा हादसा, अचानक टूटा झूला, 1 इंस्‍पेक्‍टर की मौत, 13 लोग हुए घायल

हरियाणा के फ़रीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार, 7 फरवरी, 2026 को हुए दो हादसों में 13 लोग घायल और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे इस लोकप्रिय मेले पर एक काला साया पड़ गया। मेले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

7 फरवरी को एक झूले और स्वागत गेट के ढहने से दो बड़े हादसे हुए। अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित क्षेत्रों को सील कर सुरक्षा चूक की जांच शुरू की। भीड़ भरे मेले में ये घटनाएं कुछ ही समय में हुईं, जिससे आगंतुक में दहशत फैल गई।

Haryana

शनिवार को सूरजकुंड मेले में लगे एक 'ड्रेगन झूला' तकनीकी खराबी के कारण टूटकर नीचे गिर गया, जिससे 13 लोग घायल हुए। इनमें तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हालांकि हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को आनन-फानन में फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में अधिकांश युवा थे, कुछ दिल्ली के निवासी भी शामिल थे। वहीं गंभीर चोटिल व्यक्तियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भी रेफर किया गया। इस दुर्घटना में एक दुकानदार भी घायल हुआ है जिसके कंधे पर झूले की ग्रिल गिर गई। राघव नाम का ये शख्‍स झूले के टूटने के बाद लोगों को बचाने की का‍ेशिश कर रहा था।

घटना के बाद बंद करवाए गए सभी झूले

घटना की जानकारी मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस दुर्घटना के बाद, मेला प्रबंधन ने परिसर में संचालित सभी झूलों को बंद करने का आदेश दिया।

सूरजकुंड थाना प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। इसमें छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

झूला संचालक के खिलाफ दर्ज हुई FIR

पुलिस ने झूला संचालक और मालिक के विरुद्ध लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रही है। अधिकारियों ने सभी झूलों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं।

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश से कलाकार पहुंचे हैं

बता दें कि 2 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश से कलाकार हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+