Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surajkund Mela घूमने का है प्लान तो जान लें हर डिटेल, कौन सा मेट्रो स्टेशन पड़ेगा सबसे पास, कहां मिलेगा टिकट?

Surajkund Mela 2026: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और कला-संस्कृति से प्यार करते हैं, तो हरियाणा का फरीदाबाद शहर इन दिनों एक बेहद खूबसूरत उत्सव की मेजबानी कर रहा है। 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 शुरू हो चुका है, जिसने अपनी चकाचौंध से देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है।

31 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा, जहां आपको भारत के हर राज्य की खुशबू और विदेशों की अनोखी कला एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगी। चटपटे पकवानों की महक, लोक कलाकारों के ढोल की थाप और हाथ से बनी शानदार चीजें इस मेले को जादुई बना देती हैं। अगर आप भी फरवरी की इस गुनगुनी धूप में एक परफेक्ट आउटिंग प्लान कर रहे हैं, तो सूरजकुंड से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती।

Surajkund Mela 2026

Surajkund Mela 2026: समय और तारीख नोट कर लें

यह मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। हर रोज सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आप यहां का आनंद ले सकते हैं। पूरा मेला घूमने के लिए कम से कम 4-5 घंटे का समय लेकर आएं, ताकि आप आराम से हर स्टॉल और फूड कोर्ट का मजा ले सकें।

ये भी पढ़ें: Change of Guard: राष्ट्रपति भवन में हर शनिवार दिखता है सैन्य शौर्य का अद्भुत नजारा, कैसे बुक करें टिकट?

सूरजकुंड मेले का शानदार इतिहास, 1987 से आज तक

सूरजकुंड मेले की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। इसका मकसद उन कारीगरों को मंच देना था, जिनके पास हुनर तो है लेकिन अपनी कला दिखाने के लिए बाजार नहीं। आज यह मेला इतना बड़ा हो चुका है कि यहाँ भारत के अलावा दर्जनों देशों के कलाकार अपनी संस्कृति पेश करते हैं।

Surajkund Mela: कितना है टिकट का दाम?

मेले में जाने के लिए टिकट की कीमतें बहुत ही वाजिब रखी गई हैं:

  • हफ्ते के दिनों में (Mon-Fri): 120 रुपये।
  • वीकेंड पर (Sat-Sun): 180 रुपये।
  • खास छूट: अगर आप स्टूडेंट हैं या सीनियर सिटीजन, तो अपना ID कार्ड साथ लाएं, आपको टिकट में रियायत मिल सकती है।

Surajkund Mela: टिकट कहां से और कैसे लें?

लाइनों में खड़े होने का झंझट छोड़िए और स्मार्ट तरीका अपनाइए:

  • ऑनलाइन: DMRC के मोबाइल ऐप से घर बैठे टिकट बुक करें।
  • मेट्रो स्टेशन: कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर भी टिकट काउंटर उपलब्ध हैं।
  • काउंटर: मेला गेट पर भी काउंटर हैं, लेकिन भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन ही बेहतर है।

कैसे पहुंचें सूरजकुंड?

मेट्रो से: सबसे पास का मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर है। यहाँ से आपको मेले तक ले जाने के लिए ऑटो और फीडर बसें मिल जाएंगी।

बस से: सड़क मार्ग से आने वालों के लिए 18 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। सामान्य दिनों में हर 30 मिनट और शनिवार-रविवार को हर 15 मिनट में बस मिलेगी।

सूरजकुंड मेले में उत्तर प्रदेश का जलवा

इस साल का थीम स्टेट 'उत्तर प्रदेश' है। यानी आपको मेले में यूपी का शाही अंदाज देखने को मिलेगा। बनारस की सिल्क साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी और कन्नौज का इत्र आपका दिल जीत लेगा। साथ ही, यूपी के कबाब और चाट का स्वाद चखना बिल्कुल न भूलें!

सूरजकुंड मेला: शॉपिंग और सुविधाएं

मेले में 1300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। खास बात यह है कि हर स्टॉल पर रेट लिस्ट लगी है, ताकि आपको सही दाम में सामान मिले। सफाई का भी खास ख्याल रखा गया है; फरीदाबाद नगर निगम की 200 टीमें दिन-रात मेले को चकाचक रखने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: Amrit Udyan जाने के लिए कौन सा है नजदीकी मेट्रो स्टेशन? ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर टाइमिंग की जानकारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+