ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली का दिखा भारत प्रेम, हिंदी में बनाया ट्विटर अकाउंट
नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंट्री कर ली है। उन्होंने हाल ही में कई भाषाओं में अपना नया ट्विटर अकाउंट खोला है जिसमें हिंदी भी शामिल है। अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने हिंदी और भारत के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए हिंदी भाषा में भी ट्विटर अकाउंट बनाया है, इसके अलावा उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अंग्रेजी जैसी अन्य भाषाओं में भी खाते खोले हैं।

गौरतलब है कि अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता माने जाते हैं, उनके द्वारा ट्विटर पर हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में ट्विटर अकाउंट खोलना सभी को हैरान कर गया है। बता दें कि भारत के उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से अयातुल्ला सैय्यद अली का गहरा नाता है, उनका दादा सैय्यद अहमद मसूवी भारतीय मूल के थे जिनका निवास स्थान बाराबंकी में था। यही वजह है कि अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई का समय-समय पर भारत प्रेम नजर आता है।
साल 1830 में अयातुल्लाह खामेनेई के दादा उस समय के अवध के नवाब के साथ ईरान और इराक की यात्रा पर गए थे। अपने दौरे पर अयातुल्लाह के दादा सैय्यद अहमद मसूवी को ईरान का खामेनेई गांव इतना पसंद आया कि उन्होंने वहीं बसने का फैसला कर लिया। इसके बाद वह फिर कभी भारत नहीं लौटे। समय बीतने के साथ-साथ उनकी नस्लें खामेनेई नाम से जानी जाने लगीं और उन्होंने इसे ही अपना सरनेम बना लिया। धीरे-धीरे इस पीढ़ी के लोगों ने ईरान की राजनीति में कदम रख्या और अब देश की शक्तिशाली लोगों में गिने जाने लगे। कई बार भारत से जुड़े होने के कारण अयातुल्ला अली खामेनेई पर भारतीय एजेंट होने के भी आरोप लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें: अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर पर MHA ने कहा- गृहमंत्री का कोई नया टेस्ट नहीं हुआ
-
War In Bible: तेल नहीं धर्म की वजह से इजरायल ने शुरू की जंग? ईरान को लेकर क्या लिखा है हिब्रू बाइबल में? -
Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती -
Iran Hormuz Plan: होर्मूज से गुजरने पर ईरान को देना होगा टोल! US-इजरायली शिप पूरी तरह से बैन, भारत का क्या होग -
Iran Vs America: अब अमेरिका की हार पक्की! NATO के साथी ने ट्रंप की पीठ में घोंपा छुरा, कहा- हम नहीं उलझेंगे -
Iran Oil Game: Trump-Netanyahu की आंख में धूल झौंककर, ईरान कैसे होर्मुज पर छाप रहा पैसा? भारत-चीन का क्या रोल? -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Petro-Diesel Price Hike: 81% से ज्यादा महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल भी लगा रहा आग, देखें कहां कितना महंगा हुआ तेल -
LPG Crisis: खत्म होगा रसोई गैस का संकट? होर्मुज से सुरक्षित निकला भारत का दो और जहाज, कब तक पहुंचेगा -
Ishaq Dar Video: अचानक गिर पड़े पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमान के सामने बैलेंस खो बैठे -
Iran War: ₹21 लाख करोड़ का झटका! ईरान जंग से हिली भारत की अर्थव्यवस्था, एक्सपर्ट बोले- अमेरिका ने कराया सबकुछ -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है?












Click it and Unblock the Notifications