छह महीने में पेपरलेस हो जाएगा सुप्रीम कोर्ट, CJI जेएस खेहर ने की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट और निचली अदालतों से केस डीटेल ऑनलाइन लेगा। इससे किसी भी आदेश या निर्देश को पेपर पर लिखने की जरूरत नहीं होगी।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने बुधवार को घोषणा की है कि आने वाले छह से सात महीनों में सभी केस ऑनलाइन हो जाएंगे और कोर्ट पेपरलेस होगा। चीफ जस्टिस ने कहा कि आने वाले समय में पेपर की जरूरत याचिकाओं और दूसरे दस्तावेजों में नहीं होगी।

कोर्टरूम नंबर 1 में उन्होंने वकीलों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट और निचली अदालतों से केस डीटेल ऑनलाइन लेगा। इससे किसी भी आदेश या निर्देश को पेपर पर लिखने की जरूरत नहीं होगी। READ ALSO: पूर्व सांसदों को मिलने वाली पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
चीफ जस्टिस ने कहा कि वकीलों को सिर्फ उसी आधार पर याचिकाएं देने होंगी जिस पर वे निचली अदालत के फैसले को चुनौती देंगे। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला एक सराहनीय कदम है। पेपर पर काम होने की वजह से न सिर्फ फाइलें मोटी होकर धूल खा रही हैं बल्कि बड़ी संख्या में पेड़ों की बलि भी चढ़ रही है। READ ALSO: मुश्किल में योगी सरकार, CM के पास पहुंची उनके ही केस की फाइल












Click it and Unblock the Notifications