अनुच्छेद 370 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर अप्रैल में होगी सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के अनुरोध पर शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी संविधान के अनुच्छेद 370 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर अप्रैल में सुनवाई की जायेगी। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि, इस समय जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात बहुत ही संवेदनशील हैं। इसलिए फिलहाल के लिए आर्टिकल 370 पर दायर की गई याचिकाओं की सुनवाई को कुछ समय के लिए स्थगति कर दिया जाए। कोर्ट ने सरकार के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

 SC to hear plea challenging constitutional validity of Article 370 in April

इस मामले पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ के समक्ष केन्द्र की ओर से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने अनुरोध करते हुये कहा था कि इस समय मौजूदा हालात बहुत ही संवेदनशील हैं इसलिए इन याचिकाओ की सुनवाई को स्थगित कर दिया जाए। इस पर पीठ ने कहा कि वह अप्रैल, 2019 के पहले सप्ताह में इस मामले की सुनवाई करेगी।

जम्मू कश्मीर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी और अधिवक्ता शोएब आलम ने कहा कि राज्य में नौ चरणों में चल रहे पंचायत चुनावों की वजह से सुनवाई स्थगित करने के लिये पत्र दिया गया है। इस पर पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 35ए की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ इस मामले को संलग्न किया जा सकता है। अनुच्छेद 35ए राज्य में स्थाई नागरिकों को विशेष अधिकार और सुविधाएं प्रदान करने से संबंधित है।

राज्य सरकार के वकीलों ने इस सुझाव का विरोध करते हुये कहा कि दोनों मुद्दे परस्पर भिन्न हैं और इस याचिका को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ संलग्न नहीं करना चाहिए।इसके बाद, पीठ ने इस याचिका के सुनवाई अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+