भगोड़े माल्या को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ED की कार्रवाई पर रोक लगाने से किया इनकार
नई दिल्ली। भगोड़े विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शराब कारोबारी विजय माल्या 'आर्थिक भगोड़ा' घोषित करने की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। माल्या ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है। ईडी ने विजय माल्या का आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित कर उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी जिसके खिलाफ माल्या ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
भारत के कई बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर विजय माल्या देश छोड़ कर भाग गया। भारत सरकार उसे लंदन से देश वापस लाने की कोशिशों में जुटी है। ब्रिटेन के सख्त प्रत्यर्पण कानूनों के तहत लंदन कोर्ट में भारत सरकार की याचिका पर सुनवाई जारी है। माल्या भारतीय जेलों की बदइंतजामी का बहाना बनाकर प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ बैंकों का सारा कर्ज चुकाने की बात भी कर रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications