सुप्रीम कोर्ट का एसिड अटैक की शिकार शबनम को सुरक्षा देने का आदेश, कहा- चूक हुई तो एसएसपी जिम्मेदार

सुप्रीम कोर्ट का एसिड अटैक पीड़िता शबनम को सुरक्षा देने का आदेश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तेजाब हमले की शिकार हुईं शबनम की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा देने को कहा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि शबनम को सुरक्षा दी जाए, अगर उनकी सुरक्षा में चूक हुई तो इसके लिए सीधे तौर पर बुलंदशहर के एसएसपी जिम्मेदार होंगे। हलाला और तीन तलाक को लेकर लड़ रहीं शबनम पर हाल में तेजाब से हमला किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से शबनम पर एसिड अटैक को लेकर जवाब देने को कहा था।

देवर पर तेजाब से हमले का आरोप

देवर पर तेजाब से हमले का आरोप

शबनम ने बुलंदशहर में अपने ऊपर हुए एसिड अटैक के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शबनम ने अपनी याचिका में मांग की है कि उसकी जान को खतरा है, ऐसे में उसे सुरक्षा दी जाए। साथ ही एसिड अटैक के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाए। शबनम पर गुरुवार को तेजाब फेंका गया था। शबनम के देवर पर उन पर तेजाब से हमला करने का आरोप है।शबनम फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रही हैं।

तीन तलाक के खिलाफ लड़ रही हैं शबनम

तीन तलाक के खिलाफ लड़ रही हैं शबनम

दिल्ली के ओखला की रहने वालीं शबनम की शादीं अगौता के जौलीगढ़ में मुजम्मिल से हुआ था। शबनम के 3 बच्चे भी हैं। शादी के बाद मुजम्मिल ने शबनम को तलाक दे दिया। शबनम का कहना है कि इसके बाद उन पर देवर से निकाह कर हलाला करने को कहा गया, इसे शबनम ने नहीं माना और हलाला बहुविवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

पति ने दी जान से मारने की धमकी

पति ने दी जान से मारने की धमकी

शबनम का कहना है कि कोर्ट में लड़ाई के दौरान ससुराल पक्ष के लोग लगातार उन्हें तंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि देवर और एक अन्य के उन पर तेजाब से हमले से पहले पति भी उनको जान से मारने की धमकी दे चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+