karnataka Floor test: बहुमत परीक्षण का कराया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

Recommended Video

    Karnataka Floor Test : Vidhansabha में Majority परीक्षण का होगा 'Live Telecast' | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक का सियासी संग्राम हर पर रोमांचक होता जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट गई कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रोटेम स्पीकर के चुनाव पर कांग्रेस की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। अब राज्यपाल द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया के नेतृत्व में ही बहुमत परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक प्रशासन को आदेश दिए हैं कि, बहुमत परीक्षण के दौरान सदन की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा।

    assembly

    सुनवाई के दौरान एएसजी तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बहुमत परीक्षण का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। इस पर जिरह के बाद कांग्रेस ने भी अपनी आपत्तियों को वापस ले लिया। कोर्ट ने प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए कहा कि, प्रोटेम स्पीकर बीजेपी का ही रहेगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि, अगर प्रोटेम स्पीकर को बदल दिया जाएगा तो बहुमत परीक्षण की कार्यवाही को एक दिन के लिए आगे बढ़ाना पडे़गा। कोर्ट ने प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए कहा कि, प्रोटेम स्पीकर बीजेपी का ही रहेगा।

    कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस के पक्षकार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, हमारा मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। लाइव टेलिकास्ट की बात से हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्षता बनी रहेगी। मुझे कोई शक नहीं है इस बात पर कि जीत कांग्रेस-जेडीएस की ही होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+