शहाबुद्दीन मामले की सुनवाई करने से जज ने किया इनकार
मोहम्मद शहाबुद्दीन को जमानत दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज ने सुनवाई करने से किया इनकार
नई दिल्ली। बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को जमानत दिए जाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट के जज ने इनकार कर दिया। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जिसके चलते अब मामले की सुनवाई चार हफ्तों बाद हो सकती है।

प्रशांत भूषण बोले, शहाबुद्दीन जमानत पर रहे तो गवाहों की जान को खतरा
शहाबुद्दीन को जमानत दिए जाने की याचिका पर सुनवाई करने से जस्टिस उदय उमेश ललित ने सुनवाई करने से मना कर दिया है। जस्टिस उदय ललित शहाबुद्दीन के वकील भी रह चुके हैं, इसी आधार पर उन्हें इस मामले की सुनवाई करने से रोक दिया गया है।
मोहम्मद शहाबुद्दीन पर सीवान में चर्चित तेजाब कांड और इस मामले में तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी हैं। गौरतलब है कि तेजाब हत्याकांड में शहाबुद्दीन को जमानत देने से पहले ही सुप्रीम कोर्ट इनकार कर चुकी है।
शहाबुद्दीन पर चंदा बाबू के दो बेटों को तेजाब डालकर हत्या करने व उनके शवों को काटकर बोरे में डालकर फेंक देने का आरोप है। इस भयावह घटना के बारे में मृतकों के भाई ने अदालत में बताया था जिसके बाद उसकी भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शहाबुद्दीन को पहले ही उम्रकैद की सजा हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications