NEET-UG 2024 पर सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए टली
NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने इसे अगले हफ्ते तक के लिए टाल दिया है।
इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते तक के लिए टल गई है। कोर्ट 18 जुलाई को फिर से इस मामले की सुनवाई करेगा। इस मामले में कई याचिकाएं कोर्ट में दायर की गई हैं।

बता दें कि 8 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को यह बताने का आदेश दिया था कि प्रश्नपत्र लीक कब और कैसे हुआ। कोर्ट ने NEET-UG परीक्षा के संबंध में केंद्र सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा था और सीबीआई से भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट ने माना है कि परीक्षा में समझौता हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने पिछली सुनवाई के दौरान तीन न्यायाधीशों की पीठ का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा इस बात से इनका नहीं किया जा सकता है कि परीक्षा की पवित्रता से समझौता किया गया है।
यह एक स्वीकृत तथ्य है कि लीक हुआ है और लीक की प्रकृति कुछ ऐसी है जिसका हम पता लगा रहे हैं। अगर यह व्यापक नहीं है तो रद्दीकरण नहीं होगा। लेकिन फिर से परीक्षा का आदेश देने से पहले हमें लीक की सीमा के बारे में सचेत होना चाहिए क्योंकि हम 23 लाख छात्रों के भविष्य को देख रहे हैं।
बता दें कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को हुई थी। जिसके बाद पेपर लीक और कुछ छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इन तमाम मुद्दों से संबंधित 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है।
सरकार का रुख
केंद्र की ओर से एक हलफनामा प्रस्तुत किया जिसमें कहा गया कि NEET-UG 2024 में असामान्य अंकों के लिए "बड़े पैमाने पर कदाचार" या स्थानीय लाभ का कोई सबूत नहीं था। इसके लिएIIT-मद्रास द्वारा डेटा एनालिटिक्स का हवाला दिया गया है।
एनटीए ने एक हलफनामा भी दाखिल किया, जिसमें कहा गया कि केवल 47 उम्मीदवारों पर पेपर लीक और ओएमआर शीट अनियमितताओं में शामिल होने का संदेह था। वे भविष्य की परीक्षाओं के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) से ऑनलाइन टेस्ट पर स्विच करने पर विचार कर रहे हैं। एनटीए गुरुवार की कार्यवाही में आईआईटी-मद्रास की रिपोर्ट का उपयोग करने की योजना बना रहा है।
इस मामले में अबतक की कार्रवाई
सीबीआई ने कथित पेपर लीक मामले में मंगलवार को पटना से दो और लोगों को गिरफ्तार किया। नीट-यूजी के एक अभ्यर्थी सनी कुमार को नालंदा से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे अभ्यर्थी के पिता रंजीत कुमार को गया से गिरफ्तार किया गया। अब तक बिहार और झारखंड से आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
केंद्र सरकार के हलफनामे में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया गया है। इन कदमों का उद्देश्य ऐसी बड़ी परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।












Click it and Unblock the Notifications