आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अक्टूबर में करेगी सुनवाई

Recommended Video

    Article 370 हटाने के फासले का SC करेगा समीक्षा, केंद्र को Notice । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ 14 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इनमें से कुछ याचिकाएं कश्मीर में लगी पाबंदियों के खिलाफ दायर की गई थी, जबकि कुछ पुनर्गठन के खिलाफ थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ हो कोर्ट ने कहा कि आर्टिकल 370 से संबंधित याचिकाओं पर अक्टूबर में संविधान पीठ सुनवाई करेगी। सीजेआई रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने इन याचिकाओं पर आज सुनवाई की।

    supreme court hearing 14 petitions on article 370 lockdown in jammu kashmir live updates

    पढ़ें, पल-पल का अपडेट

    LIVE Feed
    Aug 28, 2019, 11:11 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर टाइम्स के कार्यकारी संपादक, अनुराधा भसीन की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया, जिसमें इंटरनेट, लैंडलाइन और अन्य संचार चैनलों पर लगे प्रतिबंध से राहत की मांग की थी। SC ने 7 दिनों के भीतर केंद्र से विस्तृत जवाब मांगा
    Aug 28, 2019, 11:06 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के जम्मू-कश्मीर के लिए वार्ताकार नियुक्त करने के अनुरोध को खारिज किया
    Aug 28, 2019, 11:04 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा, अब आर्टिकल 370 से संबंधित याचिकाओं पर अक्टूबर में संविधान पीठ करेगी सुनवाई
    Aug 28, 2019, 11:01 AM IST

    कोर्ट ने कहा कि सीताराम येचुरी की श्रीनगर यात्रा केवल एक दोस्त के रूप में पार्टी नेता यूसुफ तारिगामी से मुलाकात करने के लिए होनी चाहिए, राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं
    Aug 28, 2019, 10:51 AM IST

    CJI रंजन गोगोई ने सीताराम येचुरी को श्रीनगर जाने और पार्टी के विधायक से मिलने की इजाजत दी, कोर्ट ने कहा- और किसी उद्देश्य के लिए ना जाएं
    Aug 28, 2019, 10:47 AM IST

    सीजेआई रंजन गोगोई ने एक याचिकाकर्ता मोहम्मद अलीम सैयद को अपने माता-पिता से मिलने के लिए अनंतनाग जाने की अनुमति दी। कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार को सैयद को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया, सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि वह इसकी व्यवस्था करेंगे
    Aug 28, 2019, 10:42 AM IST

    आर्टिकल 370 और कश्मीर में पाबंदी से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
    Aug 28, 2019, 10:16 AM IST

    आर्टिकल 370 और कश्मीर में पाबंदी से जुड़ी 14 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कुछ देर में होगी सुनवाई
    Aug 28, 2019, 8:44 AM IST

    मंगलवार को गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई
    Aug 28, 2019, 8:44 AM IST

    सरकार जम्मू कश्मीर के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान कर सकती है
    Aug 28, 2019, 8:43 AM IST

    आज कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की भी अहम बैठक आज हो सकती है
    Aug 28, 2019, 8:43 AM IST

    जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को बड़ा पैकेज देने की तैयारी कर रही है
    Aug 28, 2019, 8:38 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट में ये याचिकाएं मोहम्मद अकबर लोन, जस्टिस (रिटायर्ड) हसन मसूदी, शाह फैसल, शेहला रशीद, सीताराम येचुरी द्वारा दायर की गई हैं
    Aug 28, 2019, 8:37 AM IST

    जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 कमजोर किए जाने के खिलाफ आज 14 याचिकाओं पर होगी सुनवाई, कुछ याचिका कश्मीर में लगी पाबंदियों को हटाने के लिए जबकि कुछ पुनर्गठन के खिलाफ हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+