Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assam NRC: सुप्रीम कोर्ट ने टाली दावा और आपत्ति पेश करने की तारीख

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को असम में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) के लिए दावों और आपत्तियों को पेश करने की तारीख को आगामी आदेश तक के लिए टाल दिया है. न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और आर एफ नरीमन की एक खंडपीठ ने एनआरसी समन्वयक प्रतीक हजेला की ओर से दावे पेश करने के साथ-साथ 15 अतिरिक्त दस्तावेजों में से सिर्फ 10 को स्वीकार किए जाने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार और अन्य पक्षकारों से दो सप्हात के भीतर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

Supreme Court defers date for receiving claims, objections for Assam NRC

इससे पहले 28 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि वह हाल ही में असम के मसौदे एनआरसी में शामिल 10 प्रतिशत लोगों के पुन: सत्यापन पर विचार कर सकता है, जो एक स्वतंत्र टीम द्वारा किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे राज्य एनआरसी समन्वयक से सीलबंद कवर में एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा था। बता दें कि असम एनआरसी का आखिरी मसौदा इस साल 30 जुलाई क प्रकाशित किया गया था। जिसमें 3.29 करोड़ लोगों में से 2.89 करोड़ के नाम शामिल थे। सूची में 40,70,707 लोगों के नाम नहीं थे। इनमें से 37,59,630 नाम खारिज कर दिए गए हैं।

31 जुलाई को, सर्वोच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया था कि जिन 40 लाख लोगों के नाम एनआरसी की सूची में शामिल नहीं है फिलहाल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। क्योंकि यह केवल एक मसौदा है। 14 अगस्त को, केंद्र ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि एनआरसी के संबंध में दावों और आपत्तियों को दर्ज करने वाले 40 लाख लोगों के बॉयोमीट्रिक विवरण एकत्र करके अलग-अलग आईडी बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले वसुंधरा राजे को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, कहा गौरव यात्रा की पाई पाई का हिसाब होगा देना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+