'शराब नीति घोटाले में AAP को क्यों नहीं बनाया आरोपी', क्या सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कहा? जानिए पूरा सच

Supreme Court about AAP: दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में 'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मीडिया में खबर है कि ईडी अब इस केस में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाएगी। बताया जा रहा है कि ईडी इस संबंध में आज सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देगी।

खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी ना बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने ही सवाल उठाए थे। हालांकि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ही इस मामले पर पूरी बात का स्पष्टीकरण दिया।

Supreme Court about AAP

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में ही गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट का ध्यान उस न्यूज रिपोर्ट की तरफ खींचा, जिसमें बताया गया कि कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि शराब नीति घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी को आरोपी क्यों नहीं बनाया जा रहा?

इसपर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनसे मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा था और जवाब में उन्होंने कहा कि अगर सबूत मिलेंगे तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

आखिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा क्या था?
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बुधवार को जो सवाल पूछा गया था उसका मतलब ये नहीं था कि किसी को फंसाया जाए, बल्कि वो एक कानूनी सवाल था। उस सवाल का मतलब था कि अगर 'ए' और 'बी' किसी मामले में शामिल हैं और कहा जा रहा है कि 'सी' को फायदा मिला तो फिर 'सी' पर मुकदमा क्यों नहीं चलाया जाता।'

बुधवार को हुई थी संजय सिंह की गिरफ्तारी
आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में बुधवार सुबह-सुबह ईडी की टीम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर रेड करने पहुंचीं थी। दिनभर चली छापेमारी की कार्रवाई के बाद शाम को ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी 2024 में होने वाली अपनी हार से बौखलाए हुए हैं और इसलिए विरोधियों को चुन-चुनकर जेल में डाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+