अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, तीन जजों की बेंच का होगा गठन
नई दिल्ली। देश की सियासत का केंद्र रहे अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 10 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में आगे की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी। विवादित जमीन पर मालिकाना हक को लेकर ये मामला काफी समय से कोर्ट में लंबित है। आज सीजीआई रंजन गोगोई और एसके कॉल की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। गौरतलब है कि इस मामले के मंदिर-मस्जिद से जुड़े होने के कारण देश के लोगों की निगाहें इस केस पर लगी है। आरएसएस और विहिप लगातार मोदी सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि अदालत में लंबे समय से लटके इस मामले को देखते हुए अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करें।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications