कैंसर से जंग जीतने वाले संजय दत्त ने बदला बालों का रंग, फैंस बोले-'कमाल हो बाबा'

नई दिल्ली। 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं', भले ही इस फेमस संवाद को पर्दे पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने बोलकर लोगों का दिल जीता हो लेकिन इस डायलाग को असल जिंदगी में चरितार्थ किया है एक्टर संजय दत्त ने, जिन्होंने अपने जीवन के हर संकट का बखूबी सामना करते हुए अपनी हर जंग जीती है, जिसके बाद वो आज सच के बाजीगर बन गए हैं, हाल ही में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर विजय पाने वाले संजय दत्त ने फैंस को अपने नए लुक का तोहफा दिया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

संजय दत्त ने बदला बालों का रंग, फैंस बोले-कमाल हो बाबा

बॉलीवुड के मुन्ना भाई का नया रूप-रंग काफी अलग है, नए लुक में संजय दत्त ने अपने बालों का रंग चेंज करा लिया है, अब उनके बालों का रंग 'प्लैटिनम ब्लोंड'(Platinum Blonde) हो गया है, जिसमें संजू बाबा काफी कूल नजर आ रहे हैं, ऊपर से उनका ब्लू डेनिम उनके नए लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है, सोशल मीडिया पर इस वक्त संजय दत्त छाए हुए हैं, लोगों को उनका यह नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'कमाल हो बाबा', 'ग्रेट बाबा' कहकर संबोधित किया है। आपको बता दें कि संजय दत्त बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' और 'केजीएफ 2' में दिखाई देंगे , जिसकी शूटिंग को लेकर वो बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।

संजय दत्त ने लिखी थी इमोशनल पोस्ट

गौरतलब है कि अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी थी कि वो अब पूरी तरह से कैंसर से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि आज आप सभी के साथ यह खबर साझा करते हुए मेरा हृदय कृतज्ञता से भर गया। धन्यवाद, पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन थे लेकिन जैसा कि कहते हैं कि भगवान सबसे मजबूत सोल्‍जर यानी सिपाही को ही कठिन लड़ाई देता है और आज, मेरे बच्चों के जन्मदिन पर, मैं खुश हूं कि मैं इस लड़ाई से मैं जीत कर वापस आया हूं और उन्हें स्वास्थ्य और हमारे परिवार की भलाई का सबसे अच्छा गिफ्ट दे सका हूं। यह सब आपके भरोसे और सपोर्ट के बिना संभव नहीं था। मैं दिल से अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी फैन्स का शुक्रगुजार हूं जो इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। मुझे इतना प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का धन्‍यवाद।

संजय दत्त की नई तस्वीर देख खुश हुए फैंस

मालूम हो कि जैसे ही खबर आई थी कि संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर हुआ है, वैसे ही उनके फैंस और बॉलीवुड के लोग काफी दुखी हो गए थे, सभी संजू बाबा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे, इसके बाद संजय दत्त का इलाज मुंबई में शुरू हुआ था, उस दौरान संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो काफी दुबले और कमजोर दिख रहे थे, जिसे देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे लेकिन अब जब एक्टर ठीक हो गए हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीर में वो पहले जैसे ही डैशिंग दिख रहे हैं तो उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है और इसी वजह से वो संजय दत्त के लुक की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

संजू बाबा की पूरी तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+