सुपरस्टार रजनीकांत की लैंबोर्गिनी चलाते तस्वीर हुई वायरल, बनी टॉप ट्रेंड

नई दिल्ली। देश कोरोना की लड़ाई से लड़ रहा है, पिछले कई महीनों से लोग अपने घर में रहने को मजबूर हैं। जिस तरह से कोरोना के मामलों में हर रोज इजाफा हो रहा है, उसने लोगों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। संक्रमण के चलते लोगों की आम दिनचर्या पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। लेकिन अब समय के साथ लोगों ने धीरे-धीरे जीना सीख लिया है और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल करते हुए लोग अपने काम पर लौट रहे हैं। इस बीच दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमे वह लैंबॉर्गिनी चलाते हुए दिख रहे हैं। रजनीकांत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लैंबोर्गिनी चलाते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गई।

Recommended Video

    Superstar Rajinikanth ने मास्क पहनकर दौड़ाई 3 करोड़ Lamborghini Car | वनइंडिया हिंदी
    मास्क लगाकर चलाई कार

    मास्क लगाकर चलाई कार

    सुपरस्टार रजनीकांत मास्क पहनकर अपनी सुपरकार लैंबॉर्गिनी को ड्राइव करते दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रजनीकांत ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे हैं और चेहरे पर उनके मास्क लगा हुआ है। रजनीकांत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बड़ी संख्या में लोग रजनीकांत की इस तस्वीर को साझा कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

    बेटी की कार है

    बेटी की कार है

    बता दें कि यह लैंबोर्गिनी आरटी मैक्स कार रजनीकांत उनकी छोटी बेटी सौंदर्या की है। जिसे रजनीकांत केएन-95 मास्क पहनकर चला रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि रजनीकांत कार को कहां लेकर गए थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो रजनी अक्सर केलाम्बकम स्थित अपने फॉर्म हाउस पर जाते हैं और लॉकडाउन में अपना समय वहीं व्यतीत करते हैं।

    अगली फिल्म अन्नाते

    अगली फिल्म अन्नाते

    बता दें कि रजनीकांत की अगली आने वाली फिल्म अन्नाते हैं, जिसे शिवा बना रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा खुशबू सुंदर, मीना, कीर्ति सुरेश, नयनतारा अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, सतीश, सूरी, जॉर्ज मार्यन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म अन्नाते दिवाली या पोंगल तक रिलीज हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना काल को देखते हुए फिल्म की रिलीज को अगले वर्ष भी किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+