रजनीकांत का मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल, अस्पताल से मिली छुट्टी
हैदराबाद। सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से आज बताया गया है कि रजनीकांत की मेडिकल जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति का आकलन किया और अस्पताल से छुट्टी दे दी।

आपको बता दें कि रजनीकांत का ब्लडप्रेशर अचानक अप-डाउन होने लगा था। वो 'सन पिक्चर्स' की तमिल फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग करने के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications