डेलीहंट के साथ सुपर संडे स्पोर्टिंग बोनान्ज़ा के लिए तैयार हो जाइए

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो गया है, जिसका खेल प्रेमी महीनों से इंतजार कर रहे थे। इस बार वर्ल्ड कप में सबसे खास दिन 24 अक्टूबर यानि रविवार का है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 7.30 बजे (IST) से शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। वैसे तो इस बार वर्ल्ड कप का मेजबान भारत है, लेकिन कोरोना के चलते इसे दुबई में करवाया जा रहा। वहां के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली और बाबर आजम की टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

sports

वैसे कोहली एंड कंपनी इस बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं, जिसकी शुरुआत वो पाकिस्तान के खिलाफ जीत से करना चाहेंगे। खास बात तो ये है कि पाकिस्तान से भारत वर्ल्ड कप के किसी भी प्रारूप में आज तक नहीं हारा है। वहीं दूसरी ओर आजम और उसके साथी इस शर्मिंदगी भरे रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। उनके लिए एडवांटेज ये है कि दुबई को पाकिस्तानी टीम का दूसरा घर कहा जाता है।

वहीं शाम को होने वाले इस दिलचस्प मुकाबले से पहले शाम 5.30 बजे (ISI) मिसानो में FIM MotoGP विश्व कप चैम्पियनशिप होगी, जो पिछले कुछ समय से बंद थी। ऐसे में ये रविवार खेल प्रेमियों के लिए काफी चिलचस्प होगा।

जहां एक ओर टी20 क्रिकेट का खुमार जारी रहेगा, तो वहीं स्पैनिश फुटबॉल लीग के कैलेंडर ईयर का सबसे बड़ा मुकाबला रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच खेला जायेगा। ये मैच शाम के 7.45 बजे शुरू होगा। वहीं रात को 9 बजे इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल के बीच एक और क्लैश ऑफ रेड्स देखने को मिलेगा। दोनों खिताब के दावेदार अपने वर्चस्व को फिर से जताने के इच्छुक होंगे।

इसी तरह का रोमांचक मुकाबला इटैलियन सीरीज में होने वाला है जहां पर टेबल में टॉप पर चल रहा नेपोली क्लब और टाइटल धारक एस रोमा 9.30 पर एक दूसरे से भिड़ेगे। जबकि सोमवार को 12.30 बजे पिछले बार के चैंपियन इंटर मिलान और पिछले मास्टर्स जुवेंट्स के बीच मैच खेला जाना है। वहीं इन दिलचस्प खेलों का समापन यूएस फॉर्मूला 1 रेस के साथ होगा, जो भारतीय समयानुसार 12.30 बजे शुरू होगा।

आप डेलीहंट के स्पोर्ट्स जोन में इन खेलों को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आपको वहां पर लाइव अपडेट भी मिलते रहेंगे, इसलिए मजेदार विकेंड के लिए जुड़े रहें डेलीहंट के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+