Man vs Wild show: खूंखार जानवरों और घने जंगल के बीच भी रजनीकांत ने नहीं छोड़ा अपना स्टाइल, बेयर ग्रिल्स भी हुए हैरान, Video

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत इन दिनों 'मैन वर्सेज वाइल्ड' कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, इस शो को दूसरा प्रोमो भी आउट हो चुका है, जिस पर जबरदस्त ढंग से रिएक्शन आ रहे हैं, प्रोमो में अभिनेता से नेता बने रजनीकांत काफी ऊर्जावान दिख रहे हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि खूंखार जानवरों और घने जंगल के बीच भी रजनीकांत ने अपनी स्टाइल को नहीं छोड़ा, प्रोमों में वो अपने स्टाइल में चश्मा पहनते दिखाई दे रहे हैं।

Man vs Wild शो का दूसरा प्रोमो आउट

Man vs Wild शो का दूसरा प्रोमो आउट

सेंकड प्रोमो में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स दोनों ही पुल पर लटकते, कहीं जानवरों से सामना करते हुए तो कहीं रस्सी पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, प्रोमो के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

रजीनकांत से बेहद प्रभावित हुए बेयर ग्रिल्स

रजीनकांत से बेहद प्रभावित हुए बेयर ग्रिल्स

इस प्रोमो वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट करते हुए बेयर ग्रिल्स ने लिखा कि सुपरस्टार रजनीकांत की अथक सकारात्मकता और कभी न हार मानने वाली भावना जंगल में भी दिखी, जिसकी वजह से उन्होंने खुद को मिलने वाली सभी चुनौतियों को गले से लगा लिया, देखें 23 मार्च, रात 8:00 बजे से इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स।

पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आए थे इस ऐतिहासिक शो में

पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आए थे इस ऐतिहासिक शो में

मालूम हो कि पिछले साल बेयर ग्रिल्स के लोकप्रिय शो Man vs Wild में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी नजर आए थे, जिसमें पीएम मोदी का एक नया ही रूप देखने को मिला था, शो की रेटिंग्स काफी हाई थी, अब एक बार फिर से इस शो में थलाइवा यानी की रजनीकांत दिखाई पड़ेंगे, शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई है शूटिंग

बता दें कि पीएम मोदी वाले एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में हुई थी, तो वहीं रजनीकांत वाले एपिसोड की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई है, इसकी शूटिंग के दौरान एक बार रजनीकांत घायल भी हुए थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शो की शूटिंग निर्धारित वक्त में पूरी कर ली है।

बराक ओबामा भी आ चुके हैं ‘Man vs Wild' में


गौरतलब है कि डिस्कवरी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘Man vs Wild' के बेयर ग्रिल्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके शो का ह‍िस्सा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपत‍ि बराक ओबामा से लेकर तमाम मशहूर हॉलीवुड स्टार्स रह चुके हैं।

मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं बेयर ग्रिल्स

बेयर ग्रिल्स ने अब तक कई टीवी शो किए हैं, इनमें 2005 में आया Escape to the Legion, मैन वर्सेज वाइल्ड, 2010 में वर्सट केस सिनेरियो, 2011 में ब‍ियर वाइल्ड वीकेंड, 2013 में गेट आउट अलाइव, एस्केप फ्रॉम हेल, द आइसलैंड, रन‍िंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स, मिशन सर्वाइवर, बेयर ग्रिल्स सर्वाइवल स्कूल, सर्वाइवर गेम्स का नाम शामिल है. बेयर ग्रिल्स इसके अलावा मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+