ममता का फिर से मोदी सरकार पर हमला, कहा-इस वक्त देश में 'सुपर इमरजेंसी' लागू है
कोलकाता। एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर तगड़ा हमला बोला है, सीएम ने रविवार को एक ट्वीट किया कि जिसमें उन्होंने कहा है कि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, लेकिन अफसोस की बात है कि इस वक्त देश में 'सुपर इमरजेंसी' लागू है, ममता बनर्जी ने कहा कि संविधान द्वारा मिले अधिकारों और स्वतंत्रता की हमें रक्षा करनी चाहिए, 'सुपर इमरजेंसी' के इस दौर में हमें उन अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करनी होगी जो कि संविधान ने हमें दिए हैं।
Recommended Video

जारी है ममता बनर्जी की बयानबाजी
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है, वो लगातार मोदी सरकार पर तीखे वार करती आ रही हैं, इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि उनकी सरकार सूबे में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं करेगी, वो इसका विरोध करती हैं, बनर्जी ने कहा था कि जिस तरह से जुर्माना की रकम नए कानून में बढ़ाई गई है, उससे वो इत्तेफाक नहीं करतीं हैं, यह जनता के ऊपर जुल्म है।
'ममता को तो बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए'
हालांकि ममता बनर्जी पर वार करने में बीजेपी के नेता भी पीछे नहीं है, एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के बलिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी बांग्लादेशियों को साथ रखता चाहती हैं और उनको लेकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उनके अंदर अगर हिम्मत है तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम इस बात को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि विदेश से भारत आने वाले लोग देश की राजनीति में हस्तक्षेप करें, वह यहां पर शरणार्थी की तरह रहें।

'ममता बनर्जी को पी चिदंबरम की तरह सबक सिखाया जाएगा'
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी भारतीय हैं, लिहाजा वह भारत में रह सकती हैं। लेकिन अगर वह देशद्रोही विचारों से प्रभावित होंगी तो उन्हें भी सबक सिखाया जाएगा, जिस तरह से पी चिदंबरम और अन्य लोगों को सिखाया गया है।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications