सनी लियोन का सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का काजल' पर डांस, वीडियो वारयल
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन ने हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस किया है। सनी ने डांस करते हुए ये ये टिकटॉक वीडियो शेयर किया है। सपना चौधरी की तरह डांस करने की कोशिश कररह सनी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सनी ने किया फनी डांस
सपना के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सनी अपनी एक दोस्त के साथ बेहद फनी डांस कर रही हैं। यहां सनी ब्लैक आउटफिट में हैं और उन्होंने अपनी कमर पर शर्ट बांध रखी है। सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। सपना का ये गाना भी काफी हिट हुआ था।
वेब सीरीज में बिजी हैं सनी
सनी लियोन इन दिनों वेब सीरीज 'करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' के आखिरी सीजन की शूटिंग कर रही हैं। ये वेब सीरीज सनी की जिंदगी पर ही आधारित है। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। सनी की वेब सीरीज 'करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' जी5 ओटीटी मंच पर स्ट्रीम होगी। 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का ये तीसरा और फिनाले सीजन है।
सनी लियोन ने हाल ही में इस वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए बताया किअपनी जिंदगी के कुछ काले अध्यायों को फिर से याद करना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। अपनी जिंदगी के गुजरे कल की बातों को कैमरे पर जीने के दौरान वो बुरी तरह से टूट गई थी। सनी बताती हैं, कुछ बातें मैं याद नहीं करना चाहती थी। शूटिंग के दौरान मैं रोती थी और ये देख मेरे पति डेनियल तो डर ही गए थे। उन्होंने लगातार मुझे संभालने की कोशिश की।

दक्षिण भारत की फिल्मों की तरफ रुख कर रही हैं सनी
सनी लियोन ने टीवी के साथ-साथ कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। सनी के नाम पर 'जिस्म 2', 'एक पहेली लीला' और 'वन नाइट स्टैंड' और 'तेरा इंतजार' रिलीज हुई थी। सनी ने अब दक्षिण की तरफ भी रुख किया है। सनी लियोन मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माम्मुटी के साथ 'मधुरा राजा' में आयटम सॉन्ग कर रही हैं। सनी मलयालम फिल्म 'रंगीला' में भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications