सन्नी-कैटरीना के मादक हु्स्न के आगे हारे नरेंद्र मोदी!

याहू इंडिया 2013 ईयर इन रिव्यू के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नामों में मोदी, केजरीवाल या राहुल गांधी नहीं, बल्कि सन्नी लियोनी, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ हैं। जी हां मोदी का जादू सन्नी लियोनी के आगे फीका पड़ गया। राहुल भी कैटरीना को मात नहीं दे पाए और तो और अपनी सियासत से सबको चौंकाने वाले अरविंद केजरीवाल भी दीपिका से पीछे रह गए। याहू सर्च के मुताबिक इस लिस्ट में बॉलिवुड की हसिनाओं ने राजनेताओं को पछाड़ दिया है।
सबसे ज्यादा खोजे गए लोगों में जगह बनाने वाले नेताओं में सिर्फ मोदी हैं, लेकिन लिस्ट में उनका नंबर काफी नीचे दसवें पायदान पर है, जबकि बॉलीवुड हीरोइन और हसीनाएं उनसे आगे हैं। वहीं देश के शीर्ष क्रिकेट सितारों में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं हैं और इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन शामिल हैं। इस सर्च में आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन फाइनेंस जगत में सुर्खियां बटोरने वालों में शामिल हैं। बॉलीवुड के श्रेष्ठ पलों में सिनेमा के सौ साल ऊपर रहे और उसके बाद प्राण का देहांत आया।












Click it and Unblock the Notifications