सुनंदा के भाई ने शशि थरूर पर जताया हत्या का शक
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की ताजा पंचनामा रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत की गुत्थी और उलझ गयी है। पुष्कर के भाई अशोक कुमार ने अपनी बहन की हत्या की आशंका जताते हुए सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। अशोक ने सुनंदा की मौत में शशि थरूर का हाथ होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि सुनंदा, शशि थरूर के पाकिस्तानी पत्रकार से रिश्ते के चलते काफी परेशान थी।

वहीं इस बाबत दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सुनंदा की मौत सामान्य थी। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर के मौत के सबूत निर्णायक नहीं हैं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनंदा की मौत की वजह जहर खाना बताया गया है। उन्होंने कहा कि सुनंदा मामले के सच को उजागर करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।
वहीं भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि सुनंदा के गाल पर अंगूठे के गहरे निशान थे। जिसे देखने से साफ लग रहा है कि किसी ने उनके गालों को दबाकर जबरदस्ती मुंह में जहर डालने की कोशिश की हो। स्वामी ने भी मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
दस दिन बाद आयी सुनंदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई ऐेसे तथ्य सामने आये हैं जो चौकाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा की मौत जहर से हुई है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के होटल लीला से बरामद किया गया था। पाकिस्तान की एक पत्रकार मेहर तरार पर सुनंदा ने अपने पति से अफेयर का शक जताया था। हालांकि बाद में सुनंदा और शशि थरूर की तरफ से बयान आया था कि उन दोनों के बीच सब ठीक है और वे सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications