Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Big News: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर बरी, Delhi Court ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली, 18 अगस्त। एक बड़ी राहत की खबर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के लिए आई है। आज सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट से राहत मिलने के बाद थरूर ने अदालत को धन्यवाद देते हुए कहा कि 7.5 साल से एक बड़े टॉर्चर और दर्द से गुजर रहा था,जिससे आज मुक्ति मिली है। थरूर की ओर से इस केस को लड़ रहे अधिवक्ता विकास पाहवा ने जानकारी दी कि इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले इसलिए कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों को पूरी तरह से बरी कर दिया है।

Recommended Video

    Sunanda Pushkar case: Shashi Tharoor को Delhi Court से मिली बड़ी राहत | वनइंडिया हिंदी
    सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को कोर्ट ने किया बरी

    आपको बता दें कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस होटल के कमरे में मृत मिली थीं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर से लंबी पूछताछ की थी और जांच के आधार पर पुलिस ने अदालत को बताया था कि पति थरूर के साथ पुष्कर के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, इसलिए वो मानसिक रूप से परेशान थीं।

    थरूर पर था हत्या के लिए उकसाने का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शशि थरूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए और धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। शशि थरूर के ऊपर मानसिक उत्पीड़न करने और हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।कांग्रेस सांसद फिलहाल जमानत पर बाहर थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। गौरतलब है कि शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की शादी 22 अगस्त 2010 को हुई थी। इस मामले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार का नाम भी सामने आया था। कहा गया था कि थरूर की मेहर तरार से बढ़ती नजदीकियों के कारण ही सुनंदा डिप्रेशन में थीं।

    कोर्ट के फैसले के बाद थरूर ने चैन की सांस ली

    जिस वक्त सुनंदा होटल में मृत मिली थी, उस वक्त थरूर के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके कारण सुनंदा घर छोड़कर होटल रहने आई थीं। फिलहाल आज के फैसले के बाद थरूर ने चैन की सांस ली है। आपको बता दें कि सुनंदा केवल एक मंत्री की पत्नी ही नहीं थी बल्कि वो बेपनाह खूबसूरत, सोशलाइट, बिजनेस वुमन, ग्लैमरस और स्टाइलिश महिला थीं जो कि पार्टियों की शौकीन थी। शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर दोनों की ये तीसरी शादी थी। सुनंदा ने थरूर से पहले कश्‍मीरी पंडित संजय रैना से साल 1988 में शादी की थी लेकिन उनसे फिर उनका तलाक हो गया था।

    सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को कोर्ट ने किया बरी

    थरूर-सुनंदा दोनों की थी तीसरी शादी

    इसके बाद उन्होंने साल 1999 में सुजित मेनन से शादी की थी लेकिन मार्च 1997 में सुजीत की दिल्‍ली में एक एक्‍सीडेंट में मौत हो गई थी और इसके बाद उन्होंने शशि थरूर से शादी की थी। जबकि थरूर ने पहली शादी तिलोत्तम मुखर्जी हुई थी लेकिन ये शादी चल नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया था, जबकि इसके बाद शशि थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहे एक कनाडाई राजनयिक क्रिस्टा गिल्स से शादी की थी लेकिन ये भी शादी फेल हो गई और दोनों का डाइवोर्स हो गया था और इसके बाद थरूर ने सुनंदा से शादी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+