पूल में इस अंदाज में दिखीं कपिल शर्मा की 'ऑनस्क्रीन वाइफ' रहीं सुमोना चक्रवर्ती, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। द कपिल शर्मा शो में कपिल की पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फोटो शेयर की है जिसमें वे पूल में चिल करती दिख रही हैं। फोटो में सुमोना का लुक जबरदस्त है। उन्होंने रिफ्लैक्टर ग्लास लगाए हुए हैं और स्विम सूट भी पहना हुआ है। सुमोना के पहले के पोस्ट देखकर मालूम हो रहा है कि वे कहीं पर छुट्टियां मनाने के लिए निकली हुई हैं।

कपिल के शो से चर्चित हुईं सुमोना

कपिल के शो से चर्चित हुईं सुमोना

सुमोना चक्रवर्ती को कपिल शर्मा के शो में उनकी वाइफ मंजू शर्मा के रूप में खास पहचान मिल। सुमोना चक्रवर्ती ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई कॉमेडी शो में उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड का किरदार निभाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा उन्हें कई टीवी सीरियल में देखा गया जिसमें 'कसम से', 'कस्तूरी', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'जमाई राजा' शामिल हैं।

वैक्सिंग से जल गई थी सुमोना की स्किन

हाल ही में सुमोना चक्रवर्ती ने एक सलून के खिलाफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। सुमोना ने लिखा था, 'अर्बन क्लैप, मैंने जल्दबाजी में तुम्हारी सर्विस लेने की सोची क्योंकि मुझे मेरे रेगुलर सलून में अप्वॉइनमेंट नहीं मिला। तुम्हारी घटिया सर्विस से मेरा शरीर जल गया है और उसपर घाव हो गए हैं। बीच पर टैन होने की बजाए मैं धूप से बचने के लिए उसपर जेल लगा रही हूं।' इसकी कुछ तस्वीरें भी सुमोना ने शेयर की थीं।

सैलून के लिए सुमोना ने दिया खराब फीडबैक

सैलून के लिए सुमोना ने दिया खराब फीडबैक

सुमोना ने इस सलून की सर्विस दो दिन ली और उसी में उनकी स्किन काफी खराब हो गई। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें उनकी स्किन पर घाव साफ देखे जा सकते हैं। सुमोना ने आगे लिखा कि, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारे पास अपने कथित प्रोफेशनल्स को ट्रेन करने के लिए बजट होगा।' उन्होंने अपने दोस्तों से इस सलून की सर्विस नहीं लेने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों पर सुष्मिता ने शेयर किया ये फोटो, कहा- आई लव यू रोहमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+