किसी को उम्मीद नहीं थी कि भाजपा 'इन्हें' बनाएगी लोकसभा स्पीकर

lok-sabha-speaker
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर के लिए इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन का नाम तय हो गया है। किसी को यकीन नहीं था पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उन्हें पार्टी के इस निर्णय की सूचना दी। अध्यक्ष का चुनाव छह जून को होना है और संभवत: पांच जून को वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

यह भी पढ़ें- लाल किले की शामत

मध्य प्रदेश से पहली बार किसी नेता को लोकसभा अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। महाजन इंदौर से लगातार आठवीं बार सांसद चुनी गई हैं। एक ही संसदीय क्षेत्र से लगातार आठ चुनाव जीतने वाली देश की पहली महिला सांसद हैं।

स्पीकर पद के लिए महाजन का नाम प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की पसंद पर तय हुआ है। मंत्रिमंडल के गठन के पहले ही पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने महाजन को इस आशय के संकेत दे दिए थे। लंबे संसदीय कार्यकाल में महाजन ने कई बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन का संचालन किया है।

वह संसद की कई प्रमुख समितियों की अध्यक्ष भी रहीं। 15वीं लोकसभा में वह ग्रामीण विकास विभाग की स्थाई समिति की अध्यक्ष थीं। आज सदन की शरुआत करते हुए नरेंद्र मोदी अपने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर देश की उम्मीदें पूरी करने के लिए 'विकास' का गियर श‍िफ्ट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+