कौन हैं सुमैरा खान जो बिलावल भुट्टो के साथ भारत आईं? क्रिकेटर हरभजन सिंह का उड़ा चुकी हैं मजाक

Sumaira Khan: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ एक महिला सुमैरा खान भी आईं जो कि काफी चर्चा में रही हैं। सुमैरा क्रिकेटर हरभजन सिंह से पंगा ले चुकी हैं।

Sumaira Khan Bilawal Bhutto

Sumaira Khan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो अपने भारत दौरे पर काफी चर्चा में रहे। बिलावल भुट्टो गोवा में 4-5 मई को आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेने भारत आए हैं। हालांकि, बिलावल भुट्टो की खातिरदारी तो भारत में अच्छे से की गई लेकिन आतंकवाद के मुद्दे उन्हें काफी कुछ सुनना भी पड़ा। इनसब के बीच सबसे चर्चा में रही एक महिला सुमैरा खान (Sumaira Khan) जो कि बिलावल भुट्टो के साथ भारत आई थीं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सुमैरा खान?

बिलावल के साथ पाकिस्तानी पत्रकार सुमैरा खान

बिलावल के साथ पाकिस्तानी पत्रकार सुमैरा खान

गोवा में 4-5 मई को आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ पाकिस्तानी पत्रकार भी साथ आए हैं। इनमें से एक समा टीवी की पत्रकार सुमैरा खान (Sumaira Khan)भी साथ में आई हैं। सुमैरा खान अक्सर अपने विवादित बोल के लिए चर्चा में रहती हैं।

कौन हैं सुमैरा खान?

कौन हैं सुमैरा खान?

सुमैरा खान पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी की जानी मानी पत्रकार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। पांच लाख से ऊपर लोग उनको फॉलो करते हैं। सुमैरा के टाइमलाइन पर अक्सर भारत विरोधी बयान बहुत रहते हैं। वह अक्सर भारत के खिलाफ आग उगलने का काम करती हैं।

तेज तर्रार पत्रकारों में से एक

तेज तर्रार पत्रकारों में से एक

ट्विटर पर वह खुद को काबुल एनालिस्ट डिफेंस के अलावा फॉरेन अफेयर्स, नेशनल सिक्योरिटी बीट का पत्रकार बताती हैं। Linkedin प्रोफाइल के मुताबिक सुमैरा ने पंजाब कॉलेज ऑफ कॉमर्स रावलपिंडी में पढ़ाई की हैं। वह पाकिस्तान की तेज तर्रार पत्रकारों में से एक मानी जाती हैं।

हरभजन सिंह के साथ तकरार

हरभजन सिंह के साथ तकरार

बिलावल के साथ भारत आईं पत्रकार सुमैरा खान एक बार हरभजन सिंह को ट्रोल कर चुकी हैं। उन्होंने रोने वाला इमोजी लगाकर हरभजन सिंह को ट्रोल किया था। दरअसल, हरभजन ने आमिर को फिक्सर और अपने देश के लिए धब्बा बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसे रिट्वीट करते हुए सुमैरा खान ने ट्विटर पर मजाक उड़ाने वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा रोते हुए हरभजन सिंह। इसका जवाब देते हुए हरभजन ने लिखा, "उड़ता तीर अपनी तरफ मत मोड़ो अपना काम करो और बकवास कम करो। अपनी बकवास बंद करो। धर्म को बीच में लाकर गंदा खेल खेलना बंद करो।

सुमैरा खान ने आज की भारत की तारीफ

सुमैरा खान ने आज की भारत की तारीफ

पाकिस्तान से भारत आईं पत्रकार सुमैरा खान (Sumaira Khan) ने कहा कि कि सब पाकिस्तानियों को भारत अच्छा लगता है और भारतीयों को पाकिस्तान भी अच्छा लगता है। दोनों देशों की जनता के बीच संबंध अच्छे हैं। दोनों देशों की सरकारों के बीच भी संबंध सुमधुर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+