CM सुक्खू, डिप्टी सीएम सहित हिमाचल के सभी कांग्रेस विधायक 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक 16 दिसंबर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान से गुजर रही है। राहुल गांधी ने ही हिमाचल के सीएम, डिप्टी सीएम और सभी विधायकों को राजस्थान बुलाया है। माना जा रहा है कि यह कवायद हिमाचल प्रदेश में मंत्री पद के लिए किसी भी तरह की गुटबाजी को खत्म करने की है। पार्टी के भीतर अब किसी भी तरह की बगावत से बचने के लिए राहुल गांधी खुद मंत्रिमंडल गठन पर चिंतन-मंथन करेंगे।
बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान से गुजर रही है। सोमवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को हमने दो-तीन चीजें बोली हैं, वो आपको नहीं बताऊंगा, लेकिन इनके लिए ठीक है। राजस्थान सरकार ने अब तक जो काम किए हैं वो ठीक हैं और आगे भी ऐसे ही काम करके दिखाएं।
Recommended Video
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह अभी दिल्ली में हैं। शिमला (ग्रामीण) विधानसभा सीट से विधायक विक्रमादित्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है कि वो नई कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। सुजनापुर से विधायक राजिंद्र राणा को कैबिनेट में मंत्री पद पाने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications