AAP नेता ने किया खालिस्तान आंदोलन का समर्थन, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल से मांगा जवाब

चंडीगढ़: पंजाब में आए दिन खालिस्तान की मांग को लेकर राजनीति गरमाती रही है। अब एकबार फिर 2020 रेफरेंडम के समर्थन के कारण सुखपाल खैहरा विवादों में घिर गए है। जबकि इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल से अपनी पार्टी का स्टैंड साफ करने को कहा है।

Sukhpal Khaira supporting Referendum 2020 Khalistan Punjab cm Amarinder Singh condemns

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'मैं रेफरेन्डम 2020 (खालिस्तान) का समर्थन करने वाले विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा के बयान की कड़ी निंदा करता हूं जिसका उद्देश्य पंजाब को भारत से अलग करना है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने स्टैंड को स्पष्ट करें और अपने पार्टी के लोगों से जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए कहें।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया था, 'हालांकि, मैं 2020 जनमत संग्रह में मतदाता नहीं हूं लेकिन मैं यह कहने में भी नहीं हिचकिचाता हूं कि विभाजन के बाद से सिखों से भेदभाव, उत्पीड़न, दरबार साहिब पर हमले और 1984 हत्याकांड की वजह से यह सब हुआ है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+