सुखबीर बादल का सिद्धू पर निशाना, कहा- वो पाकिस्तान जाएं और वहीं रह जाएं तो पंजाब और देश में शांति हो जाएगी
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में इमरान खान ने खुद फोन करके पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी आमंत्रित किया है। नवजोत सिद्धू ने इमरान खान के आमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। इस बीच सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू अगर पाकिस्तान जाएं और वहीं रह जाएं तो पंजाब में शांति हो जाएगी और देश में भी शांति हो जाएगी।

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू के पंजाब जाने पर एक तरह से तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू साहब का मालूम नहीं कल क्या करेंगे, परसों क्या करेंगे और जो करेंगे उसका असर या नुकसान क्या होगा। मुझे लगता है कि अगर वो पक्के वहीं रह जाएं तो पंजाब और देश में शांति हो जाएगी।
बता दें कि सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे और वीजा के आवेदन कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ औपचारिकताएं हैं जिनके लिए मैं यहां आया हूं, मैंने पाकिस्तान जाने के लिए सरकारी अनुमति के लिए आवेदन किया है। अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications