केजरीवाल का आरोप- AAP नेताओं की अश्लील सीडी बनवा रहे हैं सुखबीर बादल, कंपनी से किया कॉन्ट्रैक्ट
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपत्तिजनक सीडी के मामले में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बादल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की अश्लील सीडी बनाने के लिए लोग रखे हुए हैं।

पंजाब चुनाव में मद्देनजर चार दिवसीय दौरे पर गए केजरीवाल ने कहा, 'सुखबीर बादल के पास हमारे खिलाफ 63 टेप हैं, जिन्हें वे रोज एक-एक करके जारी करेंगे। सुखबीर बादल ने हमारे खिलाफ सीडी बनाने के लिए एक ऑडियो विजुअल कंपनी ले रखी है।'
हाल ही में सामने आ चुके हैं दो नेताओं के वीडियो
अरविंद केजरीवाल का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर का रिश्वत लेने का वीडियो और दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आ चुकी है।
केजरीवाल ने कहा कि सीडी कांड के पीछे सुखबीर बादल का हाथ है। उन्होंने कहा, 'मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक बादल जेल के पीछे नहीं होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications