Sukesh Love Letter to Jacqueline: जैकलीन को लव लेटर में सुकेश ने लिखा, अपना दिल देने के लिए शुक्रिया My Love.
Sukesh Love Letter to Jacqueline: अपने जन्मदिन के मौके पर सुकेश ने जैकलीन को लव लेटर लिखा। लव लेटर में सुकेश ने लिखा, मेरी बेबी, मुझे अपने दिल में जगह देने के लिए शुक्रिया।

Sukesh Love Letter to Jacqueline: बड़े-बड़े लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाला महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है, लेकिन यहां से भी वह अपनी लव स्टोरी को जारी रख रहा है। अपने जन्मदिन के मौके पर सुकेश ने फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को लव लेटर लिखा, इस लव लेटर में सुकेश ने जैकलीन को माई बेबी कहा है। दिल्ली के मंदोली जेल में बंद सुकेश ने जैकलीन को जो पत्र लिखा है उसमे लिखा, मेरी बेबी जैकलीन, तुम्हारे मेरे पास होने से अलग ऊर्जा होती है। बता दें कि करोड़ों की ठगी मामले में सुकेश के साथ जैकलीन भी पूछताछ के घेरों में हैं।
सुकेश ने अपने पत्र में लिखा, मेरी बोम्मा, मैं तुम्हे बहुत याद कर रहा हूं अपने जन्मदिन के मौके पर। मैं तुम्हारी ऊर्जा को मिस कर रहा हूं जो तुम्हारे मेरे पास होने से हमेशा मेरे पास होती थी। मेरे पास शब्द नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि मेरे लिए तुम्हारा प्यार कभी ना खत्म होने वाला है। मुझे पता है कि तुम्हारे खूबसूरत दिल में मेरे लिए क्या है। मुझे इसके लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं है, मेरे लिए यह काफी है, मेरी बेबी। सुकेश ने अपने पत्र में लिखा कि तुम मेरे लिए सबसे अच्छा तोहफा हो, जोकि मेरे जीवन में बेशकीमती है।
अपने पत्र में सुकेश ने लिखा, तुम्हे पता है कि मैं यहां तुम्हारे लिए हूं, फिर चाहे जो भी हो। खूब सारा प्यार मेरी बेबी, अपना दिल मुझे देने के लिए शुक्रिया। मैं अपने सभी समर्थकों और दोस्तों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई दी। मुझे सैकड़ों पत्र प्राप्त हुए, इसके लिए आप सबका शुक्रिया। बता दें कि सुकेश ने पहले भी जैकलीन को पत्र लिखा है। इसी महीने की शुरुआत में भी सुकेश ने पत्र लिखा था। होली की बधाई देते हुए सुकेश ने मीडिया में बयान दिया था, उसने जैकलीन फर्नांडीज के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।
गौर करने वाली बात है कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की वसूल का आरोप है। उसपर 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से पूछताछ की गई थी। सुकेश को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। सुकेश को ईडी ने गिरफ्तार किया था, उसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी के साथ सुकेश ने धोखाधड़ी की थी।












Click it and Unblock the Notifications