The Kapil Sharma Show की सुगंधा मिश्रा बनी संकेत भोसले की दुल्हनिया, देखें शादी की खूबसूरत फोटो-वीडियो
मुंबई, अप्रैल 27: The Kapil Sharma Show की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने अपने प्रेमी संकेत भोसले के संग सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से ब्याल रचाया। सुगंधी और संकेत 26 अप्रैल को जालंधर में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि सुगंधा मिश्रा ने अपनी शादी की कोई भी तस्वीर साझा नहीं की है, उनके दोस्तों ने इस नवविवाहित जोड़े की खूबसूतर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सुगंधा मिश्रा की दोस्त ने शेयर की शादी की फोटोज
कोरोना महामारी के कारण सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी में बेहद करीबी ही लोग ही शामिल हुए। अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में प्रीति सिमोस ने जोड़े को टैग किया और उन्हें शादी की बधाई दी। उसने तस्वीर पर स्टिकर 'जस्ट मैरिड' भी जोड़ा। तस्वीर में सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले एक सोफे पर बैठे हुए, एक मेहमान के साथ तस्वीर के लिए पोज़ करते हुए दिख रहे हैं। शादी के जोड़े में सुगंधा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सुगंधा मिश्रा और संकेत की शादी में मेहमानों का हुआ कोरोना टेस्ट
पिंकविला से बात करते हुए, संकेत ने कहा कि उन्होंने विवाह स्थल पर सभी सावधानियां बरती हैं। उन्होंने कहा, "खुद एक डॉक्टर होने के नाते, मैंने सभी सावधानियां बरती हैं। एयरपोर्ट जाने से पहले मेहमान RT-PCR टेस्ट करवाया और कार्यक्रम स्थल पर एक एंटीजन टेस्ट भी किया गया। मैं प्रार्थना करता हूं कि हर कोई जल्द से जल्द कोविड की स्थिति से बाहर निकले, ताकि चीजें वापस सामान्य हो सकें। "

पिछले साल होने वाली थी संकेत सुगंधा की शादी
संकेत ने आगे कहा कि वे पिछले साल भी शादी करने की योजना बना रहे थे लेकिन कोविड -19 ऐसा हुआ जिसके कारण शादी टल गई। उन्होंने कहा, "अब कोरोना की दूसरी लहर चल रही है लेकिन शादी में कितनी देरी कर सकते हैं। लेकिन हम सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन कर रहे हैं।"

सुगंधा मिश्रा ने शेयर की थी इंगेजमेंट फोटोज
इस जोड़े ने मेहंदी समारोह के साथ अपने शादी के उत्सव की शुरूआत की थी और सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो साझा की थी। संकेत भोसले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह एक वीडियो कॉल पर सुगंधा से बात करते दिख रहे थे। वह उसे इशारा किया है कि वह अच्छा लग रही है साथ ही उन्होंने सुगंधा को एक फ्लाइंग किस भी दी। इस वीडियो में सुगंधा अपने हाथों में मेंहदी लगाए नजर आ रही है और वीडियो में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गीत मेहंदी लगा के रखना.... बज रहा है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications