वकील सुधा द्विवेदी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायत, जानिए क्यों?

मुंबई, 26 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस की वजह से चर्चा में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ वकील सुधा द्विवेदी ने मुंबई पुलिस से लिखित शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वकील सुधा द्विवेदी ने एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में कंपलेन की है। उन्होंने अपनी शिकायत में समीर वानखेड़े, प्रभाकर सेल एवं केपी गोसावी सहित पांच अन्य पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है और उन सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है, हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

वानखेड़े पर जबरन वसूली का आरोप

वानखेड़े पर जबरन वसूली का आरोप

मालूम हो कि क्रूज ड्रग्स केस के एक गवाह प्रभाकर सेल ने एनसीबी के अधिकारी समेत चार लोगों पर अभिनेता शाहरुख खान से जबरन वसूली के प्रयास करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला गर्मा गया है। एनसीबी मुख्यालय ने भ्रष्टाचार के लगे आरोपों को लेकर विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मालूम हो कि ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आरोपी हैं, जिनकी जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है।

25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी

25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी

मालूम हो कि क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर सेल ने दावा किया है कि एनसीबी के एक अधिकारी और फरार गवाह गोसावी सहित अन्य व्यक्तियों की ओर से आर्यन खान को ड्र्ग्स केस में छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में 18 करोड़ कर दिया गया था। जिसमें से 8 करोड़ समीर वानखेड़े को मिलने वाले थे।

Recommended Video

    Pakistan की जीत पर Kashmiri Students ने लगाए भारत विरोधी नारे, UAPA के तहत केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    वानखेड़े ने सारे आरोपों से इंकार किया

    गौरतलब है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ इस वक्त महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी मोर्चा खोला हुआ है और उन्होंने भी वानखेड़े पर भ्रष्टाचार और धर्मपरिवर्तन जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि वानखेड़े ने सारे आरोपों से इंकार किया है और कहा है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। वो आज दिल्ली में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+