Mother's Day Gift Ideas 2026: मां के प्यार के बदले क्या दें? यहां देखें सबसे खास गिफ्ट आइडियाज

Mother's Day Gift Ideas 2026: मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में बच्चे अपनी मां को कुछ न कुछ गिफ्ट देने की सोचते हैं लेकिन गिफ्ट देने की बात अक्सर दो तरह की हो जाती हैं या तो बहुत ज्यादा काम की चीज दे दी जाती है या फिर आखिरी समय में जल्दबाजी में कुछ खरीद लिया जाता है।

गिफ्ट में प्यार, केयर और अपनापन हो
फूलों के गुलदस्ते अब आम हो गए हैं। चॉकलेट बॉक्स बोरिंग लगते हैं और 'Best Mom' लिखे कॉफी मग भी खास एहसास नहीं देते। असली और सोच-समझकर दिया गया गिफ्ट महंगा होना जरूरी नहीं है। उसकी कीमत से ज्यादा मायने य रखता है कि उसमें प्यार, केयर और अपनापन हो।

Mother s Day Gift Ideas

दिल से दिए गए गिफ्ट महंगे नहीं होते

आजकल लोग सिर्फ सजावट वाली चीजों की जगह ऐसे गिफ्ट देना पसंद कर रहे हैं जो किसी की जिंदगी को आराम और खुशी दें। जैसे ठंड के समय में इस्तेमाल करने के लिए एक नरम कंबल, रात में पढ़ने वालों के लिए अच्छी लाइट या सुबह चाय पसंद करने वालों के लिए सुंदर टी-सेट। ये चीजें बहुत महंगी नहीं होतीं लेकिन दिल को छू जाती हैं।

Mothers Day 2026: हर साल अलग दिन क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? 2026 में कब सेलिब्रेट होगा मां का ये खास दिन
Mothers Day 2026: हर साल अलग दिन क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? 2026 में कब सेलिब्रेट होगा मां का ये खास दिन

ऐसे गिफ्ट जो समय बचाएं और आराम दें

मां अक्सर पूरे घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और खुद से पहले सबका ध्यान रखती हैं। इसलिए अब लोग ऐसे गिफ्ट चुन रहे हैं जो उनकी जिंदगी आसान बनाएं। जैसे एक प्लानर, हल्के स्नैक्स, आरामदायक कपड़े या छोटा किचन गैजेट जो उनका समय बचाए। ऐसे गिफ्ट ये दिखाते हैं कि हम उनकी मेहनत और थकान को समझते हैं। कई बार सबसे यादगार चीज वही होती है जिसकी कीमत कम हो। हाथ से लिखा एक छोटा नोट, घर पर बनाया गया खाना या पुरानी तस्वीरों से भरी फोटो एल्बम किसी महंगे गिफ्ट से ज्यादा दिल छू सकती है।

आखिरी समय में खरीदे गए गिफ्ट से बचें

-जल्दी में खरीदे गए गिफ्ट अक्सर बिना इमोशन के लगते हैं। अच्छा गिफ्ट वही होता है जो पूरे साल किसी की छोटी-छोटी जरूरतों और पसंद को देखकर चुना जाए। जैसे अगर मां पुरानी कुर्सी से परेशान हैं तो नई कुर्सी देना, उनके कमरे का नया डेकॉर या उन्हें उनके पुराने शौक के लिए समय निकालने में मदद करना।

-साथ ही मां के या तैयार होने के लिए वुडेनस्ट्रीट के ड्रेसिंग टेबल भी दे सकते हैं, जो उनके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। छोटी ट्रिप और सरप्राइज भी लंबे समय तक याद रहते हैं। कई बार सिर्फ एक प्यार भरी बात ही सब कुछ कह देती है।

गिफ्ट ऐसा हो जो अपना लगे, परफेक्ट नहीं

-आज सोशल मीडिया की वजह से लोग परफेक्ट गिफ्ट देने के दबाव में रहते हैं लेकिन असली गिफ्ट दिखावे में नहीं, भावना में होता है। किसी महंगे गिफ्ट बॉक्स की जगह एक अच्छी किताब, किसी खास गाने की फ्रेम की हुई लाइन या हाथ से बनाई गई छोटी चीज भी दिल को ज्यादा छू सकती है।

-मदर्स डे का मतलब मां के लिए सबसे महंगा या सबसे परफेक्ट गिफ्ट ढूंढना नहीं है। असली मायने ये हैं कि हम मां के प्यार, त्याग और रोज की मेहनत की कद्र करें। सबसे खूबसूरत गिफ्ट वही है जो ये एहसास दिलाए- हम आपकी मेहनत को समझते हैं और आपको थोड़ा आराम और खुशी देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+