स्वामी के वेटर वाले कमेंट पर वाड्रा ने कसा तंज, कहा..क्लासिस्ट..
नई दिल्ली। एक बार फिर से बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी चर्चा में हैं, वजह है उनका विवादित बयान। हालांकि उनका ये बयान अपनी ही पार्टी के नेताओं के लिए था लेकिन इसी बहाने उनके विरोधियों को उन पर तंज कसने का मौका मिल गया है।
दरअसल स्वामी ने कहा था कि पार्टी को अपने नेताओं के लिए ये नियम बना देना चाहिए कि वो विदेशी दौरे पर सूट-बूट में नजर ना आयें बल्कि भारतीय परंपरावदी कपड़े पहनें क्योंकि सूट-बूट में वो वेटर की तरह दिखते हैं।
जिसके बाद कांग्रेस के दामाद राबार्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा कि ..तो क्या वेटरों की डिग्निटी नहीं होती? , अपने इस बयान के कारण उन्होंने वेटरों का अपमान किया है और उन्होंने (स्वामी) अपने कमेंट से दूसरों को नीचा दिखाया है जो कि शर्मनाक और क्लासिस्ट है।
मालूम हो कि राज्यसभा से बीजेपी सांसद स्वामी ने सूट-बूट के लिए वित्तमंत्री अरूण जेटली पर कमेंट किया था क्योंकि वो ही विदेशी दौरे पर सूटमें नजर आये थे। वैसे स्वामी और कांग्रेस का पंगा बहुत पुराना है। स्वामी ने तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, युवराज राहुल गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ खुले आम मोर्चा खोल रखा है। लेकिन ये पहली बार है जब स्वामी पर राबर्ट वाड्रा ने इतना तीखा कमेंट किया है।













Click it and Unblock the Notifications