कंगना के सपोर्ट में सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- 'हम संघर्ष में तुम्हारे साथ'
नई

सुब्रमण्यम स्वामी ने क्या कहा?
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी लंबे वक्त से सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इसके बाद अब उन्होंने कंगना का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करते लिखा कि कंगना को विश्वास रखने के लिए कहें। हम इस संघर्ष में उनके साथ हैं। इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि किस आधार पर महाराष्ट्र सरकार चाहती है कि कंगना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हो? किस अधिनियम की किन धाराओं को लागू किया गया है, मेरे हिसाब से एकमात्र IPC की धारा 124A है, जो कंगना के लिए पूरी तरह से अनुचित है, जो उन्होंने किया है या बोला है।
Recommended Video

RSS का भी मिला साथ
आरएसएस के अखिल भारतीय सह-प्रमुख रामलाल ने ट्वीट कर कहा, 'असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती।' संघ नेता के इस ट्वीट के कई मायने लगाए जा रहे हैं। कंगना रनौत ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है। बीजेपी नेता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने भी कंगना के समर्थन में ट्वीट किया है।

और ज्यादा हमलावर हुईं कंगना
कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कभी गलत नहीं थी, मेरे दुश्मनों ने बार-बार ये साबित किया है, इसी वजह से मेरी मुंबई अब पीओके हो गई है। वहीं जब बीएमसी की टीम कंगना के ऑफिस पहुंची, तो तुरंत कंगना ने उनकी तुलना बाबर से कर दी। उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि बाबर और उनकी टीम। इसके बाद अवैध निर्माण की कार्रवाई के साथ उन्होंने लिखा- 'पाकिस्तान'। इन सभी ट्वीट के साथ कंगना ने डेथ ऑफ डेमोक्रेसी हैशटैग का इस्तेमाल किया है।












Click it and Unblock the Notifications