बोले स्वामी- अमेरिका के थोपे हुए हैं रघुराम राजन और अरविंद सुब्रह्मण्यम
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और चीफ इकॉनमिक एडवाइडर अरविंद सुब्रह्मण्यम सूक्ष्म दिमाग के मैनेजमेंट डिग्री होल्डर हैं और ये लोग अमेरिका की तरफ से थोपे गए हैं।

इसलिए की आलोचना
इस दौरान स्वामी ने ब्याज दर कम न करने के लिए राजन की ओलचना की वहीं अमेरिका द्वारा भारत के खिलाफ डब्लूटीओ के माध्यम से इंटलेक्चुएल प्रॉपर्टी राइट (आईपीआर) पर अरविंद के रुख पर उनकी भी आलोचना की।
स्वामी ने कहा कि अमेरिकियों ने हम पर रघुराम राजन और अरविंद सरीखे मैनेजमेंट डिग्री होल्डर्स थोपे हैं जो सूक्ष्म दिमाग के हैं जब अर्थव्यवस्था सामान्य संतुलन है।
कहा R3 और AS
स्वामी ने ट्वीट किया कि R3 रघुराम राजन का संक्षिप्त है वहीं AS अरविंद सुब्रमण्यम के लिए है।
गौरतलब है अगले महीने 4 तारीख को रघुराम राजन का रिजर्व बैंक में आखिरी दिन होगा। उनकी जगह आरबीआई के डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications