सुब्रमण्यम स्वामी बोले, महाराष्ट्र के सांसदों ने बताया, सुशांत केस में AIIMS की रिपोर्ट को लेकर बॉलीवुड में डर'
सुब्रमण्यम स्वामी बोले, महाराष्ट्र के सांसदों ने बताया, सुशांत केस में एम्स की ऑटोप्सी रिपोर्ट रिपोर्ट को लेकर बॉलीवुड में डर है।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (subramanian swamy) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) मामले को लेकर फिर से एक ट्वीट किया है। जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि रविवार (20 सितंबर) को संसद में महाराष्ट्र के कुछ सांसदों ने बताया है कि एम्स की ऑटोप्सी रिपोर्ट (AIIMS autopsy) को बॉलीवुड के कुछ दादाओं में डर है। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी हमेशा ही ट्वीट करते रहते हैं।

सुशांत केस की जांच रिपोर्ट से बॉलीवुड के आतंकी कार्टेल का होगा पर्दाफाश: सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार (20 सितंबर) को ट्वीट किया, आज (20 सितंबर) संसद में, महाराष्ट्र के कुछ सांसदों ने मुझे बताया कि एम्स की ऑटोप्सी रिपोर्ट को लेकर बॉलीवुड के दादाओं में डर है। एम्स की समीक्षा, सीबीआई, ईडी, एनसीबी जांच बॉलीवुड में आतंकी कार्टेल का पर्दाफाश करेगी। कुछ मीडिया संस्थाओं ने जांच की दिशा बदलने के लिए बड़ी धनराशि ली है।
Recommended Video
सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को जहर देने का भी ट्वीट कर दावा किया था। उन्होंने दावा किया था कि ऑटोप्सी को जानबूझकर जबरन लेट किया गया, ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए। सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी दावा किया था कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार लोग हैं, उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
AIIMS और CBI की बैठक टली
सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार है। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच बहुत हद तक एम्स की ऑटोप्सी रिपोर्ट में टिकी हुई है। हालांकि ये इंतजार और लंबा चलेगा क्योंकि एम्स के डाक्टरों की जो बैठक सीबीआई (CBI) के साथ होने वाली थी, वह अब मंगलवार (22 सितंबर) को होगी।
सुशांत सिंह के परिवार और उनके फैंस सहित सुब्रमण्यम स्वामी भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने इस केस के लिए सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी। सुशांत सिह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications