SN Subrahmanyan: सुब्रहमण्यम के बयान पर Shaadi.com के संस्थापक अनुपम मित्तल ने ली चुटकी, पूछा मजेदार सवाल

SN Subrahmanyan Comment: हाल ही में L&T (लार्सन एंड टुब्रो) के चेयरमैन एसएन सुब्रहमण्यम के एक बयान के बाद बड़े स्टार पर उनकी आलोचना की जा रही है। अब इस आलोचना में शादी डॉट कॉम (Shadi.com) के संस्थापक और शार्क टैंक के जज अनुपम मित्तल का नाम भी जुड़ गया है। अनुपम ने एक्स (X) पर पोस्ट डालते हुए सुब्रहमण्यम के बयान की आलोचना मजाकिया अंदाज में की।

दरअसल, सुब्रहमण्यम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो इस बात से निराश हैं कि वो अपने कर्मचारियों से रविवार को काम नहीं करवा पाते हैं। उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की थी। साथ ही उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि रविवार को आप अपनी पत्नी को कितनी देर घूर सकते हैं? इस से बेहतर है ऑफिस आओ और काम करो।

Anubhav Mittal SN Subrahmanyan

अनुपम मित्तल ने ली चुटकी

सुब्रहमण्यम को अपने इस बयान के बाद काफी आलोचनाओं का सामना पड़ रहा है। अनुपम मित्तल ने सुब्रहमण्यम के बयान इस पर X (पहले ट्विटर) पर चुटकी लेते हुए लिखा, "लेकिन सर, अगर पति और पत्नी एक-दूसरे को नहीं देखेंगे, तो हम दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश कैसे बने रहेंगे?" इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं आईं।
ये भी पढ़ें: Pritish Nandy के निधन से सदमे में बॉलीवुड, करीना कपूर से अनुपम खेर तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

एक यूजर ने लिखा, "आपसे ऐसे ही व्यंग्यात्मक जवाब की उम्मीद थी।" वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, "सर, आपका ह्यूमर और शार्क टैंक की टीआरपी दोनों ही हर दिन कम हो रहे हैं।"

दीपिका पादुकोण-ज्वाला गुट्टा ने भी की आलोचना

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सुब्रहमण्यम के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उनके बयान को "शॉकिंग" बताया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह देखकर हैरानी होती है कि इतनी ऊंचे पदों पर बैठे लोग ऐसे बयान देते हैं।" हालांकि, L&T ने सुब्रहमण्यम के बयान को लेकर सफाई दी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने इसे और खराब बताते हुए लिखा, "और उन्होंने इसे और भी बिगाड़ दिया..."

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने भी सुब्रहमण्यम के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर लिखा, "सबसे पहले, क्यों नहीं कोई अपनी पत्नी को देख सकता... और वो भी सिर्फ रविवार को? यह दुखद है कि इतने पढ़े-लिखे लोग मानसिक स्वास्थ्य और आराम को गंभीरता से नहीं लेते और इस तरह के स्त्रीविरोधी बयान देते हैं। यह निराशाजनक और डरावना है!"

आनंद महिंद्रा-आदर पूनावाला ने भी दी प्रतिक्रिया

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा, "मेरी पत्नी बहुत अद्भुत हैं, और मुझे उन्हें देखना बहुत पसंद है।" उनके इस बयान पर आदर पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी, "हां, आनंद महिंद्रा, मेरी पत्नी नताशा पूनावाला को भी लगता है कि मैं अद्भुत हूं, और वह रविवार को मुझे देखना पसंद करती हैं।"
ये भी पढ़ें: 2 साल में टूटी थी Manisha Koirala की शादी, अब तलाक के बाद किसे दिल दे बैठीं एक्ट्रेस, किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+