RS Elections: सुभाष चंद्रा को भी मिला भाजपा का टिकट, राज्यसभा के लिए किया नामांकन
नई दिल्ली, 31 मई। मीडिया जगत की जानीमानी हस्ती सुभाष चंद्रा ने राज्यसभा चुनाव में अपना नामांकन दायर कर दिया है। सुभाष चंद्रा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दायर किया है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सुभाष चंद्रा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दायर कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने आखिरकार भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दायर किया है।
Recommended Video

जिस तरह से भाजपा ने सुभाष चंद्रा को टिकट दिया है उसके बाद राजस्थान की चौथी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस पहले ही राजस्थान से तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करदिया है जबकि भाजपा ने एक उम्मीदवार की घोषणा की थी। भाजपा के पास अपने एक उम्मीदवार को जिताने के बाद 31 अतिरिक्त वोट बचेंगे, ऐसे में सुभाष चंद्रा को जीत के लिए 11 वोटों की और दरकार होगी। वहीं कांग्रेस को अपने चौथे उम्मीदवार को जिताने के लिए 15 अतिरिक्त वोट चाहिए। गौर करने वाली बात है कि राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट हैं और एक राज्यसभा उम्मीदवार को जीत के लिए 41 वोट की आवश्यकता होती है।

कांग्रेस के पास प्रदेश में कुल 108 विधायक हैं, भाजपा के पास 71 और निर्दलीय के पास 13, आरएलपी के पास 3, बीटीपी के पास 2, माकपा के पास दो और आरएलडी के पास एक वोट है। लिहाजा निर्दलीयों की भूमिका काफी अहम होने वाली है। चौथी सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच अब मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। राजस्थान से कांग्रेस ने तीनों ही उम्मीदवार जो उतारे हैं वो बाहरी हैं, जिसके चलते पार्टी के भीतर असंतोष है। कांग्रेस के विधायक और शीर्ष नेता भी इसको लेकर असंतोष जाहिर कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications