VIDEO : मां के निधन के बाद स्कूल लौटा छात्र, गले लगाकर रो पड़े क्लास के सभी स्टूडेंट्स
नई दिल्ली, 28 जून: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बेहद इमोशनल है। इस वीडियो हमें बताता है कि जीवन में निस्वार्थ होना और दूसरों के प्रति कृतज्ञता रखना कितना जरूरी है। दरअसल, एक छात्र की मां का निधन हो गया था। मां के निधन के कुछ दिन बाद जब छात्र स्कूल पहुंचा तो पूरी क्लास के सभी साथियों ने उसे गले से लगा लिया। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं रोते हुए भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम से बनी प्रोफाइल पर 25 जून को यह वीडियो शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा, ''इस छात्र की मां का अचानक निधन हो गया था। वह कुछ दिनों तक स्कूल नहीं गया। हालांकि, जब वो स्कूल लौटा तो पूरी क्लास से उसे गले से लगा लिया।'' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो को जमकर लाइक्स और कमेंट भी मिल रहे हैं।

छात्र को गले लगाकर रोने लगे स्टूडेंट्स
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छात्र अपने क्लास में पहुंचता है। उसको देखते ही क्लास में मौजूद सभी छात्र-छात्राएं उठकर आती हैं और उसे गले से लगा लेती हैं। इस दौरान कई छात्राएं तो इतना दुखी दिखीं कि वह चेयर पर बैठे ही रोने लगीं।

लोग हुए भावुक, आंखें हुईं नम
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर बेहद भावुक हो गए। लोगों की आखें नम हो गईं। ladyplums नाम से एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''अशाब्दिक संचार की शक्ति अविश्वसनीय है! कोई शब्द नहीं- बस बाहों में लिपटा....जुड़ना! मैं भावुक हो गई हूं!''

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को भी पसंद आया वीडियो
कुछ यूजर्स ने लिखा कि लोगों को इन बच्चों से कुछ सीखना चाहिए। एक शख्स ने लिखा, ''सबसे महत्वपूर्ण बात जो स्कूल में सिखाई जानी चाहिए: सहानुभूति। बहुत खूबसूरत।'' इस वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सहित एक लाख 24 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। एक शख्स ने कमेंट में कहा, ''मानवता अभी भी प्रचलित है, यह सिर्फ मुख्यधारा का मीडिया है जो हमें सकारात्मक कहानियों के साथ विभाजित और नियंत्रित नहीं कर सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications