असम में 13 मई से सख्त प्रतिबंध लागू, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

गुवाहाटी, 12 मई: कोरोना महामारी में देश भर में हर दिन कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। देश के कोरोना प्रभावित राज्‍यों में भी असम भी शामिल हैं। असम में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बढ़ते अगले आदेश तक 13 मई को सुबह 5 बजे से सख्त प्रतिबंध के साथ लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है!

asam

असम सरकार के आदेश के अनुसार इस सख्‍त लॉकडाउन में होटल डाइन-इन सुविधा सहित सभी दुकानों, भोजनालयों को दोपहर 1 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं होटल दोपहर 1 बजे के बाद ही होम-डिलीवरी की अनुमति दी गई है। इस आदेश के अनुसार साप्ताहिक बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे। असम

सरकार की जारी की ये नई गाइडलाइन

  1. दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानें और व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान खोले जा सकते हैं।
  2. आदेश में यह भी कहा गया है कि 13 मई से कर्फ्यू असम के शहरी इलाकों में 2 बजे से लागू होगा।
  3. साप्ताहिक हाट और बाज़ारों को अगले 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे।
  4. फार्मासिस्टों को इस आदेश से छूट दी गई है।
  5. अतिरिक्त प्रतिबंध शहरी क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों से जुडे हुए क्षेत्र नगर निगम / नगरपालिका बोर्डों / राजस्व शहरों की परिधि से 5 किमी के भीतर होंगे और 13 मई, 2021 की सुबह 5 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

ये भी पढ़ें- कोरोना की दूसरी लहर युवाओं को कर रही ज्यादा संक्रमित, ICMR चीफ ने बताई वजह

24 घंटे में दर्ज हुए लगभग साढ़े तीन लाख कोरोना पॉजिटिव केस

बता दें बुधवार को असम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 3,48,421 नए मामले मिले हैं, जबकि 3,55,338 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस की वजह से 4205 लोगों की जान गई है।

https://hindi.oneindia.com/photos/surabhi-chandna-latest-hot-pictures-oi61622.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+